{"_id":"610eeca98ebc3e75171ca130","slug":"two-doctors-including-the-owner-of-new-lifeline-hospital-arrested-for-overcharging-and-ignoring-during-the-corona-period-mohali-news-pkl422788611","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में ज्यादा पैसों की वसूली और अनदेखी में न्यू लाइफलाइन अस्पताल के मालिक समेत दो डॉक्टर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में ज्यादा पैसों की वसूली और अनदेखी में न्यू लाइफलाइन अस्पताल के मालिक समेत दो डॉक्टर गिरफ्तार
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने कोरोना कामल में एक मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने और अनदेखी के आरोप में न्यू लाइफ लाइन अस्पताल के दो डाक्टरों को गिरफ्तार किया है। 18 मई 2021 को न्यू लाइफलाइन अस्पताल पर मामला दर्ज किया गया था। इसमें तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर मामले की जांच शुरू की थी। इसमें दोषी पाए गए अस्पताल के मालिक डॉक्टर मनीष गोयल और अस्पताल के डॉक्टर प्रवीर गोयल को पुलिस ने कई धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि 14 मई, 2021 को नोएडा निवासी परमजीत सिंह को कोरोना होने के बाद उक्त अस्पताल में भर्ती करवाया था। यहां 21 दिन इलाज के बाद परमजीत सिंह की मौत हो गई थी। वहीं डॉक्टरों ने परिवार को करीब 15 लाख रुपये का बिल थमा दिया था। मृतक के परिजनों ने अस्पताल मालिक और डाक्टरों के खिलाफ ज्यादा पैसे वसूलने और अनदेखी के आरोप लगाते हुए पुलिस में केस दर्ज करवाया था। अस्पताल के खिलाफ परिजनों ने जमकर हंगामा किया था। इस पर डीसी मोहाली ने तीन सदस्यों की कमेटी बनाकर जांच का आदेश दिया था। इसके बाद अस्पताल पर धारा 51बी, 58 डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005, धारा (3) आईटी एक्ट 1897 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
जीरकपुर थाने के एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि नोएडा निवासी परमजीत सिंह की मौत के बाद उनकी पत्नी ने दो शिकायतें दर्ज करवाई थीं। इसकी जांच के बाद कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने, तय रेटों से ज्यादा पैसे वसूलने और इलाज में अनदेखी के आरोप साबित होने पर न्यू लाइफलाइन अस्पताल के मालिक डॉ. मनीष गोयल और अन्य डॉ. प्रवीर गोयल पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।