फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   two died in road accidents on the day of holi

होली वाले दिन सड़क हादसों में दो की मौत

Sun, 20 Mar 2022 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
two died in road accidents on the day of holi
मोहाली। शहर में होली वाले दिन हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप में घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, मृतकों के शव परिजनों के हवाले कर दिए। दोनों मामले सोहाना थाने में दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पहला मामला सोहाना थाने के पास स्थित लाइट प्वाइंट पर हुआ। यहां पर बाइक सवार दो लोगों को एक कार ने अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान बाइक सवार मुकेश उर्फ मुनीष व शिव कुमार घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया जबकि शिव कुमार का इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने कार चालक दविंदर सिंह दोसांझ के खिलाफ केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दूसरा हादसा एयरो होम्स के पास हुआ। इस दौरान एक स्कूटर के इंजन से चलने वाली रेहड़ी पर लल्लू सिंह (50) व उसका साथी जा रहे थे। लल्लू सिंह ने शराब पी रखी थी। नशे में होने की वजह से उसकी रेहड़ी पोल से टकरा गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। वह बनूड़ में एक किसान के पास काम करता था। वहीं, परिवार के साथ रह रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली के दिन हादसों में 22 घायल
शहर में शुक्रवार को होली वाले दिन सड़क हादसों में 22 लोग घायल हुए। सभी को फेज-छह स्थित मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं आम बीमारियों से संबंधित 15 मरीज ही इलाज कराने इमरजेंसी में पहुंचे। सबसे अधिक मरीज सड़क हादसों में घायल लोग थे। इमरजेंसी वार्ड के इंचार्ज डॉ. परमिंदर ने बताया कि पूरे दिन में 50 के करीब मरीज अस्पताल में भर्ती हुए। किसी भी मरीज को रेफर नहीं किया गया। सभी का इलाज मेडिकल कॉलेज में ही हुआ है। तीन केस आपसी झगड़े के थे जिनमें फेज-6 पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों की मदद ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed