फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two criminals arrested from Rajasthan border, stolen cars recovered

Mohali News: राजस्थान सीमा से दो बदमाश गिरफ्तार, छीनी गई कारें बरामद

Tue, 07 Oct 2025 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Two criminals arrested from Rajasthan border, stolen cars recovered
मोहाली। पुलिस ने 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद राजस्थान सीमा से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर छीनी गईं कारें बरामद की हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि उन्हें सोमवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरोह के तीन सदस्यों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी पहचान कुणाल यादव निवासी गांव खजूरी, थाना रेवाड़ी, हरियाणा और प्रिंस निवासी गांव लवन, थाना महेंद्रगढ़, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा के रूप में हुई है। तीसरा आरोपी अरमान पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने खरड़ से छीनी गई महिंद्रा थार और मारुति फ्रोंक्स बरामद की है। आरोपियों को राजस्थान बॉर्डर के पास गांव खैरा, जिला महेंद्रगढ़ (हरियाणा) से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनप्रीत सिंह ने बताया कि 4 अक्टूबर 2025 को घडुआं थाने की पुलिस को 112 हेल्पलाइन पर एक कार चोरी की सूचना मिली और सूचना मिलने के बाद घड़ूआं थाने के प्रभारी ने अपनी टीम के साथ राजस्थान सीमा तक कार स्नैचरों का पीछा किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जिस पर थाना सदर खरड़ में अरमान निवासी गांव मामूपुर, कुणाल और प्रिंस निवासी हरियाणा के खिलाफ धारा 304, 126(1), 351(2) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई। आरोपी कार चोरी करने के बाद, आरोपी मोरिंडा, अंबाला, नार रोड जयपुर और सूरजगढ़ के पास विभिन्न पेट्रोल पंपों से बिना भुगतान किए ईंधन भरवाकर भाग गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed