फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two corona positive for the first time from Laldu, two people from village Jawaharpur defeated Corona

लालड़ू से पहली बार दो कोरोना पॉजिटिव, गांव जवाहरपुर के दो लोगों ने दी कोरोना को मात

Mon, 04 May 2020 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Two corona positive for the first time from Laldu, two people from village Jawaharpur defeated Corona
मोहाली। जिले की सब डिवीजन डेराबस्सी के कोरोना हॉटस्पॉट गांव जवाहरपुर के लिए रविवार का दिन भी राहत भरा रहा है। एरिया के दो और लोगों ने कोरोना को मात देकर अपनी नई जिंदगी शुरू की है।
विज्ञापन

जबकि लालड़ू से पहली बार दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें से एक नांदेड़ से आया श्रद्घालु है और दूसरा भी इसी एरिया का रहने वाला है। कोरोना को मात देकर जंग जीतने वाले दोनों लोगोें की बनूड़ स्थित ज्ञान सागर अस्पताल से छुट्टी हो गई है। दोनों को अब डेराबस्सी में बनाए गए क्वारंटीन केंद्र में रखा जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिले में अब कोरोना पीड़ितों की संख्या 95 हो गई है और 36 लोग पूरी तरह से फिट हो गए हैं। जबकि 57 मरीज एक्टिव हैं, जिनका इलाज चल रहा है। वहीं, अब तक दो लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि रविवार को ठीक होने वाले मरीजों में 52 वर्षीय नरिंदर कौर और 56 वर्षीय नायब सिंह शामिल है। दोनों गांव जवाहपुर के रहने वाले हैं और इसी गांव के अब तक कुल 22 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने बताया कि जिन लोगों की अस्पताल से छुट्टी हुई है उन दोनों का 14 दिन तक बनूड़ स्थित ज्ञान सागर अस्पताल में इलाज चला था। अभी इन्हें डेराबस्सी के निरंकारी भवन में बनाए गए क्वांरटीन केंद्र में रखा जाएगा। जो लालड़ू निवासी दो लोग पॉजिटिव आए हैं इनमें एक नांदेड़ से लौटा श्रद्घालु है, जो कि लुधियाना के अस्पताल में भरती है। जबकि दूसरा लालड़ू का रहने वाला है।

अस्पताल स्टाफ कर रहा बेहतरीन काम
सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्टाफ की प्रशंसा करते हुए कहा है कि अस्पताल का पूरा स्टाफ दिन-रात अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा है कि जिला सेहत विभाग अपनी ओर से हर सुविधा देने के लिए पूरी तरह से वचनबद्घ है। वहीं, सभी के सहयोग से इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। डॉ. मनजीत सिंह ने लोगों को सरकार के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है। उन्होंने लोगों को बार-बार हाथ धोने, एक दूसरे से उचित दूरी बनाए रखने और घरों के अंदर रहने की अपाल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed