Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two children missing; police register a case of kidnapping

Mohali News: दो बच्चे लापता, पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया

Sat, 14 Nov 2026 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Two children missing; police register a case of kidnapping
जीरकपुर। पुलिस ने दो बच्चों को अवैध रूप से बंधक बनाने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई बच्चों के परिजनों की शिकायत पर की गई है, जिन्होंने अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस ने बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता कैलाश चंद वर्मा ने बताया कि उनका 13 वर्षीय और भाई सोहन लाल का 15 वर्षीय बेटा लापता हैं। कैलाश चंद नाभा से दयालपुरा जाने वाली सड़क पर किराए के मकान में रहते हैं। वह एक सोसायटी में गाड़ियां धोने का काम करते हैं, जबकि उनकी पत्नी राजू वर्मा घरों में खाना बनाती हैं।
विज्ञापन

सोमवार को कैलाश की पत्नी राजू वर्मा अपने छोटे बेटे अदितिया के साथ अपनी बहन से मिलने गोबिंदगढ़ मंडी गई थीं। बुधवार सुबह कैलाश चंद काम पर गए, जबकि उनका बेटा स्कूल की छुट्टी के कारण घर पर था। दोपहर करीब तीन बजे जब कैलाश चंद काम से लौटे, तो घर पर ताला लगा था और बेटा लापता था। बाद में पता चला कि भाई का बेटा भी घर से गायब है। किसी व्यक्ति ने जानकारी दी कि दोनों बच्चे अपने-अपने बैग लेकर निकले हैं। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में बच्चों की काफी तलाश की, लेकिन वे कहीं नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने जीरकपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कैलाश चंद की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई है। कैलाश चंद ने अपनी शिकायत में आशंका जताई है कि किसी व्यक्ति ने उनके बच्चों को बंधक बनाकर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed