फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two arrested with 900 narcotic pills

Mohali News: 900 नशीली गोलियों सहित दो गिरफ्तार

Sun, 09 Mar 2025 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with 900 narcotic pills
लांडरां/बनूड़। शनिवार रात बनूड़ पुलिस ने दो युवकों को 900 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान सुनील कुमार निवासी गांव ऊंचा खेड़ा थाना बनूड़ और सतनाम सिंह और गांव गाजू खेड़ा थाना बनूड़ जिला पटियाला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी गुरसेवक सिंह ने बताया कि जांच अधिकारी एएसआई हरदेव सिंह समेत पुलिस पार्टी शनिवार रात बनूड़ से गाजू खेड़ा लिंक रोड पर गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान उन्होंने गाजू खेड़ा के पास एसवाईएल नहर के पास गांव ऊंचा खेड़ा की तरफ से मोटरसाइकिल पर आ रहे दो युवकों को देखा। उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की। पुलिस पार्टी ने घेरकर मोटरसाइकिल सवारों को काबू कर लिया। उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 900 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद हुईं। दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed