फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two arrested along with one quintal and 15 kg of poppy husk and sawdust

Mohali News: एक क्विंटल 15 किलो भुक्की-चूरा पोस्त समेत दो काबू

Thu, 28 Sep 2023 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Two arrested along with one quintal and 15 kg of poppy husk and sawdust
मोहाली। रूपनगर रेंज एंटी नारकोटिक्स कम स्पेशल ऑपरेशन सेल कैंप की टीम ने एक ट्रक से एक क्विंटल 15 किलो भुक्की समेत दो आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान मेजर सिंह और रजिंदर सिंह दोनों वासी गांव जंडपुर, खरड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रूपनगर रेंज के आईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रभारी इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स रेंज कम स्पेशल ऑपरेशंस सेल की टीम पुलिस पार्टी के साथ गांव जनेतपुर कट चंडीगढ़-अंबाला मुख्य राजमार्ग पर मौजूद थी। तभी सहायक थानेदार जीत राम को सूचना मिली कि उक्त आरोपी भुक्की बेचते हैं। वे आज भी ट्रक में अंबाला की तरफ से डेराबस्सी आ रहे हैं। इस तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपियों को ट्रक समेत काबू किया गया। मौके पर एसपी नारकोटिक्स अमरप्रीत सिंह को बुलाया गया, जिनकी मौजूदगी में ट्रक की तलाशी ली गई। तलाशी करने पर ट्रक में लोड सेनेटरी के सामान में से सात बोरियां (एक क्विंटल 15 किलो) भुक्की बरामद हुई।
विज्ञापन


राजस्थान से आ रहा पंजाब में नशा
आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे काफी समय से ट्रक चला रहे हैं और ज्यादातर बाहरी राज्यों से माल ढोते हैं। करीब 10-12 दिन पहले वे पंचकूला से सेब लोड कर गुजरात के आनंद शहर में माल ले गए थे। अपनी वापसी पर अहमदाबाद (गुजरात) स्थित एक निजी सेनेटरी वेयर कंपनी से उनकी जीरकपुर स्थित ब्रांच का माल लोड किया था। रास्ते में मंगलवाड़ा (राजस्थान) से पोस्त से सेनेटरी में पोस्त लोड किया। वहीं से माल ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वह किससे यह खेप लेकर आए थे और कहां देने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed