{"_id":"672153358fa92060b2061b4d","slug":"turnover-crosses-rs-100-crore-200-vehicles-also-sold-mohali-news-c-71-1-mli1005-121314-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: कारोबार 100 करोड़ पार, 200 वाहन भी बिके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: कारोबार 100 करोड़ पार, 200 वाहन भी बिके
Wed, 30 Oct 2024 02:57 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
सर्राफा बाजार और बर्तन बाजार में रही धूम, धनतेरस पर जिलेभर करीब 100 करोड़ का कारोबार
माई सिटी रिपोर्टर/संवाद
मोहाली। धनतेरस पर पूरे जिले में जमकर खरीदारी हुई और बाजार गुलजार रहे। रियल एस्टेट, आटोमोबाइल सेक्टर के साथ सर्राफा बाजार में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। मोहाली व्यापार मंडल के वरिष्ठ उप प्रधान अकबिंदर सिंह गोसल ने कहा कि जिस प्रकार से जिले में खरीदारी की गई है उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 100 करोड़ से अधिक का कारोबार जिले में हुआ होगा। खासतौर से सर्राफा बाजार, आटोमोबाइल सेक्टर और बर्तन बाजार के साथ ही रियल एस्टेट सेक्टर को भी धनतेरस में काफी लाभ हुआ है। जीरकपुर बिल्डर एसोसिएशन के महासचिव प्रदीप गोयल ने बताया कि मोहाली जिले में औसतन 200 फ्लैट्स की ब्रिकी का अनुमान है। जीरकपुर की बात करें तो 95 फ्लैट्स की डिलीवरी की गई है। सराफ और बर्तन की दुकानों पर भी जबरदस्त भीड़ देखने को मिली।
जिले में धनतेरस पर बड़ी संख्या में नए वाहनों की बुकिंग भी हुई। इंडसइंड बैंक के टू व्हीलर फाइनेंस के वाइस प्रेसिडेंट विशाल शर्मा ने बताया कि टू व्हीलर लोन की डिमांड काफी अधिक रही। मोहाली इंडस्ट्रियल एरिया में कारों के शोरूम में काफी भीड़ दिखाई दी। वहीं मोहाली के अलग अलग सेक्टरों और फेज में स्थित सर्राफा की दुकानों में चांदी के सिक्के खरीदने के लिए भीड़ उमड़ी रही। मोहाली ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने बताया कि ऑनलाइन फ्राॅड बढ़ने के कारण लोग फिर बाजार में लौट रहे हैं।
इसी वजह से रौनक कुछ ज्यादा ही रही। सोने चांदी की दुकानों में भी काफी भीड़ देखने को मिल रही थी। शाम के समय बर्तनों की दुकानों में महिलाएं बर्तन खरीदतीं दिखीं। धनतेरस के मौके पर बर्तनों की खरीदारी को शुभ माना जाता है, इसी वजह से बर्तन बाजार को काफी ज्यादा लाभ हुआ। सुषमा ग्रुप के एमडी प्रतीक मित्तल ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को 62 घरों की डिलीवरी की है। रियल एस्टेट सेक्टर के एक्सपर्ट रायल एस्टेट ग्रुप के चेयरमैन प्रवीन कंसल ने बताया कि लोगों में अपने घर में जाने की चाह ने रियल एस्टेट सेक्टर में जबरदस्त बूम ला दिया है।
विज्ञापन
घर सजाने के लिए सजावटी सामान की रही मांग
बाजारों में सजावट के लिए कौड़ी, मोती और फूलों की वंदनवार पसंद की गई। सजावट का सामान 300 रुपये से दो हजार रुपये तक था। जिसमें झूमर में घंटी, हाथी, मोती, सुतली से बनी चिड़िया, शंख, सीप, शीशा, घंटी, डमरू, ऊन शामिल रहे। साथ ही गत्ते में लिखा शुभ-दीपावली आकर्षक डिजाइन में रहा। वहीं, स्वास्तिक, ओम, शुभ लाभ लक्ष्मी जी के पैर वाले स्टीकर भी लोगों ने खरीदे।
जिले की कई मार्केट में रहा जाम
दीपावली के कारण जिले की कई मार्केट में जाम लगा रहा। अधिकतर बाजारों में गाड़ी पार्क करना तो दूर निकलना भी मुश्किल हो गया। मोहाली में फेज-3बी1, 3बी2 और अन्य मार्केट्स में यही हाल रहा। वहीं, दूसरी ओर जीरकपुर के वीआईपी रोड में भारी जाम लगा रहा। यही स्थिति खरड़ के बाजारों में भी रही।