फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Truck Operators Union handed over demand letter to SAD leader Dhindsa

ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन ने शिअद नेता ढींडसा को सौंपा मांगपत्र

Mon, 03 Jan 2022 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Truck Operators Union handed over demand letter to SAD leader Dhindsa
जीरकपुर। अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे पंजाब ऑल ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन के सदस्यों से मिलने के लिए शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के संरक्षक सुखदेव सिंह ढींडसा पहुंचे। इस मौके पर ट्रक यूनियन के सदस्यों ने उन्हें अपनी मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक ट्रक यूनियन के सदस्य एयरपोर्ट रोड पर 6 दिसंबर से ट्रक यूनियनों की बहाली और अन्य मांगों को के लिए धरने प्रदेश सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। जबकि पंजाब सरकार ने अभी तक इनकी कोई सुध नहीं ली है। पंजाब में विधानसभा चुनाव-2022 नजदीक हैं, इसके चलते राजनीतिक पार्टियों के नेता अपनी हाजिरी लगा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में किसान संगठनों और राजनीतिक पार्टियों के नेता ट्रक यूनियन के धरने में पहुंच चुके हैं और उनकी सरकार आने पर ट्रक यूनियन की सभी मांगे मानने की बात कह गए हैं। इस अवसर पर सुखदेव सिंह ढींडसा ने किसान आंदोलन के बारे में बोलते हुए कहा कि जब तक किसानों के बिल वापस नहीं हुए थे, हमने उनका पूरा साथ दिया था। ढींडसा ने कहा कि मैंने ही सबसे पहले प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी थी कि बिल किसानों के खिलाफ हैं और इन्हें वापस लें। हम किसानों के साथ डटकर खड़े रहे। किसी तरह की कोई राजनीति नहीं की और किसानों के कहने पर अपना पद्म भूषण भी वापस लौटाया। हमारी पार्टी अभी इतनी बड़ी नहीं है कि अकेले लड़ सकें, गठबंधन करने को लेकर भी विचार करने के बाद ही यह फैसला लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ट्रक ऑपरेटर्स की दिल्ली में 5 नंबर एंट्री की समस्या का वह केंद्रीय ट्रांसपोर्ट मंत्री नितिन गड़करी से मिलकर जल्द हल करवा देंगे। वहीं उन्होंने ट्रक यूनियन के सदस्यों से राजनेताओं के पीछे न लगने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि कोई भी नेता यहां आता है तो उनकी इसके पीछे की कार्रवाई की जांच कर ही उस पर विश्वास करें। उन्होंने कहा कि वह हमेशा ट्रक यूनियन के हक में काम करते आए हैं और हमेशा साथ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed