फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Truck operators strike, increase in freight rates has increased the burden on the industry

ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल, भाड़े के दाम बढ़ने से इंडस्ट्री पर बढ़ा बोझ

Mon, 27 Dec 2021 02:18 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Truck operators strike, increase in freight rates has increased the burden on the industry
मोहाली। ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल का असर वीआईपी जिला मोहाली की इंडस्ट्री पर पड़ने लगा है और कंपनियों में बनकर तैयार होने वाला सामान अब गोदामों में रखने को व्यापारी मजबूर हैं। दूसरी ओर, इंडस्ट्री से जुड़े व्यापारियों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द ट्रक आपरेटरों की समस्याओं का समाधान किया जाए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक करीब दो लाख ट्रक ऑपरेटर अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ हड़ताल पर चले गए हैं और सूबे के ट्रक न चलने के कारण माल की ढुलाई पूरी तरह से ठप होकर रह गई है। अभी तक इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की ओर से माल की ढुलाई छोटी गाड़ियां और दूसरे शहरों के ट्रकों की मदद से चल रही थी। लेकिन वहां पर गाड़ियों की लगातार बुकिंग चल रही है और कई-कई दिन तक गाड़ी को लेकर इंतजार करना पड़ रहा हैं। दूसरी ओर, ट्रक आपरेटरों की हड़ताल का असर यह हुआ कि कंपनियों में बनकर तैयार होने वाले सामान को कई-कई दिन गोदाम में रखना पड़ रहा है और ढुलाई न होने की वजह से महंगा किराया वहन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed