फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Truck hits horse-drawn carriage returning from wedding ceremony

Mohali News: शादी समारोह से लौट रही घोड़ा-बग्गी को ट्रक ने मारी टक्कर, घोड़ी की मौत

Sun, 10 Dec 2023 01:19 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sun, 10 Dec 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Truck hits horse-drawn carriage returning from wedding ceremony
डेराबस्सी। शादी समारोह से लौट रही घोड़ा-बग्गी को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में घोड़ी की मौत हो गई। वहीं बग्गी के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को लोगों ने पीछा कर टोल टैक्स पर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि लालड़ू निवासी रवि ने बयान में कहा कि उसकी बुआ के बेटे 26 वर्षीय राहुल और 30 वर्षीय दर्शन शादी समारोह में घोड़ा-बग्गी लेकर जाते हैं। शुक्रवार रात को मोहाली से लौटते समय चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर बग्गी से अंबाला जा रहे था। इंडस अस्पताल पार करने के बाद पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बग्गी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घोड़ी की मौत हो गई, बग्गी पूरी तरह टूट गई और उसमें बैठे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया, जिसे लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया।
विज्ञापन



घोड़ी के पोस्टमार्टम के लिए तीन डॉक्टरों का बोर्ड बनाया
रवि ने कहा कि घोड़ी की मौत ने परिवार को तोड़ दिया है। लड़के अस्पताल में हैं, घोड़ी भी मर गई, बग्गी भी टूट गई। बेटों के पैर टूट गए, वे अस्पताल में हैं। घोड़ी को परिवार के सदस्य की तरह रखा था। एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मृत घोड़ी के पोस्टमार्टम के लिए तीन डॉक्टरों का बोर्ड बनाया है, जो पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट देगा। इनमें डाॅ. अंशुल अरोड़ा, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. अश्मित कौर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed