फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Truck driver kills his cleaner over minor argument

Mohali News: मामूली बहस में ट्रक चालक ने की अपने क्लीनर की हत्या

Sun, 26 May 2024 04:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Truck driver kills his cleaner over minor argument
डेराबस्सी। गांव बेहड़ा निवासी एक ट्रक चालक ने मामूली बहस के बाद अपने ही क्लीनर के साथ बुरी तरह से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक क्लीनर की पहचान गांव बेहड़ा निवासी 65 वर्षीय बलवीर सिंह के रूप में हुई है। जबकि आरोपी ट्रक चालक की पहचान वलैत सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अजितेश कौशल ने बताया कि ट्रक चालक वलैत सिंह 10 दिन पहले सामान लेकर क्लीनर बलवीर सिंह के साथ यूपी में कानपुर गया था। वहां से लौटते वक्त दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो गई और हाथापाई करने लगे। गुस्से में वलैत सिंह ने क्लीनर बलवीर सिंह को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। 23 मई को हत्या करने के बाद आरोपी चालक शव ट्रक में डालकर कुदरती मौत दिखाने के लिए गांव बेहड़ा उसके घर ले गया। उसने मृतक के परिवार को बताया कि रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ गई थी इस कारण उसकी मौत हो गई है। बलवीर के परिजनों ने शव देखा तो उसके शरीर पर चोट के निशान थे। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने मृतक के बेटे संदीप सिंह के बयान पर ट्रक चालक वलैत सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी चालक को शनिवार को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को पूछताछ में आरोपी चालक ने बताया कि जब वह वापस आ रहा था तो यूपी में ही उसका क्लीनर के साथ झगड़ा हो गया। इस दौरान उसने बलवीर की पिटाई की थी, जिससे उसकी मौत हो गई। वह शव 24 घंटे तक ट्रक में लेकर ही घूमता रहा। पहले तो उसने इसको ठिकाने लगाने की योजना बनाई, लेकिन इसके बाद उसने उसके परिजनों को उसकी कुदरती मौत बताने का प्रया किया, लेकिन शरीर पर चोट के निशान होने के चलते वह फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed