फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Truck caught with 100 boxes of foreign liquor, driver absconding

Mohali News: 100 पेटी विदेशी शराब सहित ट्रक पकड़ा, चालक फरार

Thu, 09 Nov 2023 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Truck caught with 100 boxes of foreign liquor, driver absconding
नयागांव। नयागांव पुलिस ने नशे के खिलाफ शहर में नाकाबंदी कर रखी है। इस दौरान पुलिस ने 100 पेटी विदेशी शराब ट्रक सहित पकड़कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। ट्रक चालक नाका देखकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है ।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कुलवंत सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मोहाली पुलिस कप्तान के आदेशों पर इलाके में नशे और दिवाली के त्योहार के चलते नाकाबंदी की हुई है। इसके चलते बुधवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि एक टैंकर (नं. एचपी-34ई2774) वे चंडीगढ़ से विदेशी शराब लेकर हिमाचल प्रदेश जा रहा है। सूचना मिलते ही उन्होंने अपनी टीम के साथ गांव टांडा-टांडी के पास नाकाबंदी की थी। करीब 10 बजे उन्हें चंडीगढ़ की ओर से एक ट्रक आता नजर आया जो नाके से थोड़ी दूर रुका और उसका चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 50 पेटी शराब और 50 पेटी बियर की बरामद हुईं। इस पर पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed