फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Troubled people also protested in Nayagaon

Mohali News: नयागांव में भी परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

Sun, 15 Jun 2025 01:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Troubled people also protested in Nayagaon
नयागांव। नयागांव में आबादी के साथ ही बिजली-पानी का संकट भी बढ़ता जा रहा है। इतनी भारी गर्मी में आम जनता बिजली-पानी के लिए तरसने को मजबूर है। बिजली और पानी की इसी समस्या को लेकर आदर्श नगर वार्ड-14 के लोगों ने सूरज कॉम्पलेक्स के पास एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगो का कहना है अगर ऐसे ही चलता रहा तो आने वाले कुछ दिनों में नयागांव बैरियर और मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

लोगों का कहना है वह बिजली विभाग के अधिकारियों को गुहार लगा लगाकर थक चुके हैं। हर बार आश्वासन मिलने के बाद भी कोई समाधान निकलता नजर नहीं आ रहा। हर दिन सुबह-शाम दूसरे दिन बिजली की नई समस्या खड़ी हो जाती है। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए भी तरस गए हैं। हफ्तों तक नयागांव के कई इलाकों में पानी की सप्लाई तक नहीं हो रही है। इस कारण प्राइवेट टैंकरों से पानी मंगवा कर अपने घर का गुजारा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

समाज सेवक रवि बिष्ट, मुकेश चनालिया, करण चनालिया, अजय चनालिया, अनिल कुमार, रवि, राजू कुमार, नरेश, राहुल, सोनी, मीनू, कोमल, कमलेश का कहना है कि लोगों को सरकार से बहुत उम्मीदें थी। उसके विपरीत आज जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए सड़कों पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed