फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Trolley came in contact with electric wire, tires burnt

Mohali News: बिजली के तार के संपर्क में आया ट्राला, टायर जले

Wed, 18 Sep 2024 07:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:32 AM IST
विज्ञापन
Trolley came in contact with electric wire, tires burnt
डेराबस्सी। बरवाला रोड पर सोमवार को रात बड़ा हादसा होने से बच गया। एक ट्राला ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गया। इसी दौरान ट्राले में करंट फैल गया और टायर में आग लग गई। हादसे में ट्राला चालक बाल-बाल बच गया और लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया। इसके बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे आग को पूरी तरह बुझाया।
विज्ञापन

ट्राला चालक राजिंदर कुमार ने बताया कि वह वाहन में सामान लेकर देहरादून जा रहा था। बरवाला रोड पर जब सड़क किनारे गाड़ी रोकी तो ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार ट्राले के संपर्क में आ गए। साथ ही पेड़ की गीली शाखाएं भी ट्राले से छू गईं। करंट के कारण जमीन के संपर्क में आए ट्राले के टायरों में आग लग गई। वहां मौजूद लोगों ने आग देखी और चिल्लाकर उन्हें आग लगने की जानकारी दी। लोगों ने मिट्टी और पानी डालकर आग रोकी और सूचना डेराबस्सी फायर स्टेशन को दी। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी तुरंत पहुंचे और आग पर काबू पाया। चालक ने बताया कि लोगों की तत्परता से ट्राले में लदा लाखों रुपये का सामान जलने से बच गया। ड्राइवर ने बताया कि अगर वह समय रहते बाहर नहीं निकलता तो उसकी जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बरवाला रोड पर दर्जनों फैक्ट्रियां हैं जहां रोजाना बड़े ट्रक और ट्राले आते हैं। ऐसे में बिजली की तारों की वजह से बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed