फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Transformer rotten for the fourth time, power cut again, people blocked the road

Mohali News: चौथी बार सड़ा ट्रांसफार्मर, बिजली फिर से गुल, लोगों ने की सड़क जाम

Wed, 19 Jun 2024 06:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
Transformer rotten for the fourth time, power cut again, people blocked the road
जीरकपुर। शहर में फिर से बत्ती गुल होने से मचा कोलाहल। यहां के गांव भबात रोड पर सोसाइटी सिटी एनक्लेव का ट्रांसफार्मर एक ही महीने में चौथी बार जल चुका है। इससे स्थानीय निवासियों का कहना है कि अब हमारी सहनशक्ति खत्म हो चुकी है। उन्हें जब बिजली विभाग से कोई विश्वसनीय जवाब नहीं मिला तो उन्होंने सड़क पर धरना लगा दिया। सोसाइटी के सभी निवासी बच्चों महिलाओं और बुजुर्गों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रशासन और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। क्योंकि यह लोग रोजाना के बिजली कट से परेशान हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों से ट्रांसफार्मर सड़ने की यह चौथी घटना ने उन्हें झकझोर कर रख दिया है। यहां पर सिटी एनक्लेव फेस 3 में तीन गलियों में लगभग 120 घर हैं। और यहां की 200 से अधिक परिवारों को आज सड़क पर प्रदर्शन करना पड़ा है।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर पर ज्यादा लोग से आ रही दिक्कत
यहां पर 200 केवीए के ट्रांसफार्मर दी जरूरत थी लेकिन कल तीसरी बार यहां फिर से 100 केवीए का ही ट्रांसफार्मर लगाया गया। इसका जलना तो तय था ही। कल पूरी रात से यहां बिजली नहीं थी। न बच्चे सो पाए न ही बड़े। इस बार हम बिजली विभाग को घेरने की तैयारी में हैं कि 200 केवीए का ही ट्रांसफार्मर लगे। - करणदीप मेहरा निवासी सिटी एनक्लेव-3
विज्ञापन


विभाग ने कहा- खुद ले जाओ ट्रांसफार्मर, वाहन नहीं है
ट्रांसफार्मर यहां पहले भी बदले जा चुके हैं। सबसे पहले यहां 63 केवीए का ही ट्रांसफार्मर था। लोगों की समस्या को देखते हुए इसे बढ़ा कर 200 केवीए कर दिया गया। लेकिन अब भी ये पर्याप्त नहीं है। बिजली विभाग वाले जब भी ट्रांसफार्मर बदलते हैं तो इसके लाने और दूसरे के ले जाने का खर्चा हमें ही करना पड़ता है। -पवन मोपी निवासी, सिटी एनक्लेव-3
विज्ञापन
विज्ञापन


समाधान न मिला तो दोबारा घेरेंगे ट्रैफिक, करेंगे चक्का जाम
हमारी सुनवाई होती है लेकिन समय पर न होने पर हमें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हमने सुबह से जेई गगन से बहुत बार अरज कर ली है। अगर कल तक हमारी समस्या का समाधान नहीं होता है तो हम पटियाला रोड पर शिवालिक रोड जाम करेंगे। वहां पर धरने की हमने कमर कस ली है। - ममता गुप्ता निवासी सिटी एनक्लेव-3


कोई पक्का समय नहीं बता सकते
मैने सुबह नौ बजे ही इस संबंध में बनती कार्यवाही कर दी है। अब मामला बड़े अधिकारियों के हाथों में है। हम भी नहीं चाहते किसी भी इलाके की बिजली लंबे समय तक बाधित रहे। जहां तक बात है स्थानीय लोगों से ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने के वाहन की फीस का, तो बता दूं कि पिछले डेढ़ साल से हमने वाहन को खरीदने की अरजी लगाई हुई है। हमारे पास खुद का कोई वाहन नहीं है, हम अपने खर्चे पर ही ट्रांसफार्मर को लाते ले जाते हैं ताकि जनता को परेशानी न हो। लेकिन इसका निदान कब होगा इसकी समय सीमा देना मुश्किल है। -गगन गुप्ता जेई, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed