{"_id":"62aa4910396c024149641207","slug":"transformer-of-one-and-a-half-times-more-capacity-starts-powergrid-will-not-answer-mohali-news-pkl453773364","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ गुणा अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगना शुरू, पावरग्रिड नहीं देगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ गुणा अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगना शुरू, पावरग्रिड नहीं देगा जवाब
विज्ञापन
मोहाली। फेज-एक स्थित बिजली विभाग के ग्रिड में मंगलवार को 20 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से इलाके के लोगों को दिक्कतउठानी पड़ रही है। ऐसी स्थिति भविष्य में दोबारा न बने, इसके लिए पावरकॉम ने अब वहां 20 एमवीए के बजाय 31.5 एमवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित करने का काम शुरू किया। इसकी लागत करोड़ों रुपये में है। विभाग की टीमें काम में जुट चुकी है। उम्मीद है कि वीरवार शाम तक इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। विभाग के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर अश्वनी कुमार ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि प्रयास यही है कि लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत न उठानी पड़े। हालांकि 16 जून तक थोड़ी दिक्कत आती रहेगी।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम को फेज-एक स्थित 66 केवी के ग्रिड में तेल की की लीकेज होने से भीषण आग लग गई थी। इसके बाद सीएम भगवंत मान की फेज-एक स्थित निजी रिहायश से लेकर कई सेक्टरों की लाइट गुल हो गई थी। इस दौरान दमकल विभाग ने चार फायर टेंडरों की मदद से आग पर काबू पाया था। इसके बाद उक्त इलाके के करीब दस सेक्टरों और कई गांवों के लोड को शिफ्ट करने की प्रक्रिया की गई। रात ग्यारह बजे तक लोग बिजली की दिक्कत उठाते रहे थे। इसके बाद तय किया कि बिजली की खपत बढ़ने से दोबारा ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए वहां अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाए।
रिहायशी एरिया को पूरी सप्लाई, इंडस्ट्रियल एरिया में कटौती
ग्रिड में आग लगने के बाद पावरकॉम ने स्थिति को संभालते हुए अन्य ग्रिडों से लोड शिफ्ट कर बिजली सप्लाई को चलाया है। अधिकारियों के मुताबिक बुधवार को रिहायशी एरिया में पूरी बिजली की सप्लाई देने की कोशिश की गई है। हालांकि इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली की कटौती करनी पड़ी है क्योंकि विभाग किसी भी तरह का रिस्क लेने के मूड में नहीं है।
विज्ञापन
मौसम ठंडा होने से लोगों को मिली थोड़ी राहत
हालांकि वैसे तो इलाके में भीषण गर्मी बनी हुई है लेकिन बुधवार शाम मौसम ठंडा होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। दूसरी ओर इस वजह से पावरकॉम की टीम को भी लाइन की रिपेयर का काम करने में आसानी रही। अधिकारियों की माने तो एक स्पेशल टीम गठित की गई है। वह सारे ग्रिडों पर नजर रखे हुए है। उम्मीद है कि लोगों को आगे चलकर दिक्कत नहीं आएगी।