फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Traffic police launched a campaign in Zirakpur, issuing challans to those violating the rules

Mohali News: जीरकपुर में ट्रैफिक पुलिस का अभियान, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान

Tue, 10 Feb 2026 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Traffic police launched a campaign in Zirakpur, issuing challans to those violating the rules
जीरकपुर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस ने सिंघपुरा चौक, कालका चौक और पटियाला चौक पर विशेष जांच अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान गलत पार्किंग, गलत दिशा में वाहन चलाने, सीट बेल्ट न पहनने और मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन चलाने वाले चालकों के चालान काटे।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई से शहर के व्यस्त चौराहों पर यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिला। ट्रैफिक पुलिस जीरकपुर के प्रभारी इंस्पेक्टर मनफूल सिंह ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात के नियमों का पालन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और नियम न मानने वालों का बिना किसी रियायत के चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed