{"_id":"6577edb69bd63f3f740d0c42","slug":"traffic-lights-will-be-installed-at-gopal-junction-kfc-and-nijjar-chowk-mohali-news-c-71-1-mli1001-9022-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: गोपाल जंक्शन, केएफसी और निज्जर चौक पर लगेंगी ट्रैफिक लाइट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: गोपाल जंक्शन, केएफसी और निज्जर चौक पर लगेंगी ट्रैफिक लाइट्स
Tue, 12 Dec 2023 10:50 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Tue, 12 Dec 2023 10:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुंध के दौरान बढ़ते हादसे को देखते हुए प्रशासन ने लगाई लाइट
संवाद न्यूज एजेंसीमोहाली। जिले में धुंध के दौरान हादसों के बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सितंबर 2023 में एयरपोर्ट रोड पर पांच जगह लाइट्स लगाने का फैसला किया था। इसका कारण था कि मोहाली-खरड़ रोड पर ट्रैफिक जाम और सड़क हादसे आए दिन बढ़ रहे थे। अमर उजाला की ओर से इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद विभाग हरकत में आया। इसके बाद डीसी मोहाली-कम-चेयरमैन रोड सेफ्टी कमेटी आशिका जैन ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इन समस्याओं के हल के लिए जल्द हल तलाशने के लिए कहा गया। इसके बाद एनएचएआई ने नगर निगम काउंसिल खरड़ और ट्रैफिक पुलिस के साथ पूरे इलाके का दौरा कर पांच स्थान चयनित किए, जहां ट्रैफिक जाम और सड़क हादसे की स्थिति बनी रहती थी। सितंबर में इन पांच स्थानों पर लाइट लगाने का फैसला किया गया। वहीं धुंध के कारण रोज हो रहे हादसों को देखते हुए अधिकारियों ने इस काम को पहल के आधार पर करने को कहा। इसके बाद एनएचएआई ने युद्ध स्तर पर काम करते हुए गोपाल जंक्शन, केएफसी और निज्जर चौक पर ट्रैफिक लाइट्स लगा दी हैं। वहीं अब जल्द ही दो अन्य स्थानों पर भी ट्रैफिक लाइट लग जाएंगी।
ट्रैफिक के हिसाब से बढ़ेगा रेड-ग्रीन लाइट का समयएनएचएआई ने इन पांच जगह पर ट्रैफिक लाइट्स लगाने के लिए निजी कंपनी को 35.52 लाख रुपये में टेंडर अलॉट किया है। ट्रैफिक लाइट लगाने के साथ ही इन जगहों पर इंटेलिजेंट कंट्रोलर सिस्टम पर आधारित लाइट लगाने के साथ ही इन पर कैमरे भी लगे होंगे। कैमरे की मदद से लाइट्स में लगे सेंसर से अपने आप ट्रैफिक लाइट्स की टाइमिंग चेंज होती रहेगी। जब ट्रैफिक लाइट्स पर जाम ज्यादा होगा तो रेड और ग्रीन लाइट का समय भी उस हिसाब से बढ़ जाएगा।