{"_id":"69f7b45020da309979084a64","slug":"trade-wing-protests-against-gas-cylinder-prices-in-mohali-mohali-news-c-16-1-pkl1093-1011044-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहाली में गैस सिलेंडर कीमतों के खिलाफ ट्रेड विंग का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहाली में गैस सिलेंडर कीमतों के खिलाफ ट्रेड विंग का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। पंजाब ट्रेड विंग जिला मोहाली की ओर से रविवार को गैस सिलेंडरों की बढ़ी कीमतों के विरोध में चावला चौक मोहाली में जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन विधायक कुलवंत सिंह की सरपरस्ती में और जिला प्रधान तरलोचन सिंह बैदवान की अगुवाई में आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बढ़ती महंगाई पर रोष जताया।
इस मौके पर जिला प्रधान एवं चेयरपर्सन जिला प्लानिंग मोहाली मैडम प्रभजोत कौर, मार्केट कमेटी के चेयरमैन गोबिंदर मित्तल, ट्रेड विंग पंजाब के जनरल सेक्रेटरी रणजीत पाल सिंह और डॉ. सनी सिंह आहलूवालिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा महिला विंग की जिला प्रधान मैडम कश्मीर कौर, हलका कोऑर्डिनेटर अकविंदर सिंह गोसल, अजय कुमार, यशपाल बंसल, एसी विंग के प्रधान मनदीप सिंह मटौर, मीडिया विंग के प्रधान जसपाल सिंह, नशा मुक्ति मोर्चा के जिला प्रधान मलकीत सिंह कुम्बड़ा, मीडिया कोऑर्डिनेटर बलजीत सिंह, एडवोकेट अमरजीत सिंह सहित कई अन्य नेता भी मौजूद रहे।
कीमतों में कमी नही की गई तो आंदोलन होगा तेज
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम जनता पर भारी बोझ पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल रही है, जिससे मध्यम वर्ग और गरीब परिवार सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि गैस सिलेंडरों की कीमतों में जल्द कमी नहीं की गई तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।