फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Tractor-trolley crushes seven year old child, dies

Mohali News: ट्रैक्टर-ट्राली ने सात साल के बच्चे को कुचला, मौत

Thu, 23 May 2024 05:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley crushes seven year old child, dies
खरड़। पुलिस चौकी मजात की सीमा में आते गांव मछलीकलां में एक मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने सात साल के बच्चे को कुचल दिया। इससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज एसआई मेजर सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए गए बयान में जसवंत सिंह पुत्र श्याम लाल निवासी गांव मछलीकलां ने बताया कि दोपहर को वह गांव टोडर माजरा से आती सड़क पर नदी वाले रैंप पर अपने पड़ोसी के साथ पैदल जा रहा था और उनसे आगे उसके छोटे भाई रमनदीप सिंह का बेटा रणबीर सिंह अपने नए साइकिल पर खेलने जा रहा था। इसी दौरान आगे से मिट्टी से ओवरलोड भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली बड़ी तेज रफ्तार से आ रही थी। जिसे देखकर रणबीर साइकिल से उतर कर एक ओर खड़ा हो गया। लेकिन ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए रणबीर को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने जसवंत सिंह के बयानों पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृत बच्चे के शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल खरड़ के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed