फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Tractor overturns on Ambala-Chandigarh highway .. Eight hours jam

अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर पलटा ट्रैक्टर.. आठ घंटे जाम

Wed, 16 Dec 2020 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Tractor overturns on Ambala-Chandigarh highway .. Eight hours jam
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से लगा जाम। - फोटो : ??????
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित लालड़ू के पास सवेरे चार बजे भूसे से भरी ओवर लोड ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से करीब आठ घंटे तक जाम जैसी स्थिति बनी रही और एक तरफ की लेन बंद हो गई। वाहन चालकों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

एक निजी कंपनी से रिजेक्ट हो जाने पर भूसे से भरी ओवर लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली वापस अंबाला की ओर जा रही थी, जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली सुबह करीब चार बजे लालड़ू स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्राली मार्ग के बीच में पलट गई। देखते ही देखते अंबाला जाने वाली मुख्य लेन पूरी तरह से बाधित हो गई और कई घंटो तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। वाहन चालक रेंग-रेंग कर चलते हुए दिखाई दिए। यातायात को सुचारू करने में करीब आठ घंटे से ज्यादा का समय लग गया।
विज्ञापन

लालड़ू के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर योगेश कुमार ने बताया कि हादसे में ट्रैक्टर चालक जख्मी हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है और नियमों की अवहेलना करने पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed