फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   tractor donation, ajab gajab donation, weird people, gurudwara singh shaheedan, mohali

गजब, गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में दान में दे दिया ट्रैक्टर

Thu, 19 May 2016 10:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Thu, 19 May 2016 10:37 AM IST
विज्ञापन
tractor donation, ajab gajab donation, weird people, gurudwara singh shaheedan, mohali
गजब, गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में दान में दिया ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
मोहाली के गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में बुधवार को एक व्यक्ति ने गुप्त तरीके से स्वराज-724 ट्रैक्टर दान में दिया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार सुबह कोई व्यक्ति ट्रैक्टर को चाबी लगाकर गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब जी के पास छोड़कर चला गया। पहरेदार ने इस संबंध में प्रबंधकों को जानकारी दी। प्रबंधकों ने जब चेक किया तो ट्रैक्टर के पूरे दस्तावेज, बीमा आदि गुरुद्वारा सिंह शहीदां के नाम पर थे।
विज्ञापन


इन दस्तावेजों के साथ एक चट्ठी भी रखी हुई थी। उसमें उसने लिखा है कि दास इस स्थान पर चल रही कार सेवा व श्री गुरु ग्रथ साहिब जी के वृद्ध स्वरूपों की सेवा संभाल से बहुत प्रभावित है। इस कारण उन्होंने यह फैसला लिया है। उसने ट्रैक्टर में लगने वाला पूरा सामान भी लगवा दिया है। उन्होंने बताया कि प्रबंधक कमेटी व सेवादारों ने इकट्ठे होकर कड़ाह प्रसाद की देग सजा के अरदासी सिंहों ने दानी व्यक्ति की चढ़दी कला के लिए अरदास की।
विज्ञापन


इससे पहले यह चीजे लोगों ने चढ़ाई
इससे पहले दानी व्यक्तियों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के असवार साहिबों के लिए एयर कंडीशंड बस, क्वालिस, स्कॉर्पियो, दो मारुति इको, मारुति बरसा, महिंद्रा जाइलो गाड़ियां भेंट की है। कारसेवा के लिए तीन बाइक, गाड़ियों में टॉटा-207, टाटा-709, दो महिंद्रा अर्जुन ट्रैक्टर, स्वराज ट्रैक्टर, महिंद्रा पिकअप, महिंद्रा बोलेरो, टाटा एलपी ट्रक, अशोका लीलैंड, संपत्ति, सोना आदि दान में दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed