फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Today Mohali will get the gift of a state-of-the-art STP

Mohali News: आज मोहाली को मिलेगा अत्याधुनिक एसटीपी का तोहफा

Mon, 07 Jul 2025 12:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Today Mohali will get the gift of a state-of-the-art STP
मोहाली। शहर के सेक्टर-83 में बना अत्याधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) आज जनता को समर्पित होगा। उद्घाटन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल करेंगे। इससे पहले पंजाब सरकार के आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने स्थल पर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की। यह एसटीपी 15 मिलियन गैलन प्रतिदिन (एमजीडी) की क्षमता वाला है और इसे मोहाली की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। मंत्री को गमाडा के अधिकारियों ने प्रोजेक्ट की प्रगति और तकनीकी विशेषताओं की विस्तृत जानकारी दी। इनमें गमाडा के अतिरिक्त मुख्य प्रशासक अमरिंदर सिंह मल्ली, अधीक्षण अभियंता गुरजीत सिंह और कार्यकारी अभियंता हिमांशु मौजूद रहे।
विज्ञापन


उपयोग के लिए तैयार होगा साफ पानी
मंत्री मुंडियां ने कहा कि यह परियोजना शहरी अपशिष्ट जल प्रबंधन के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है। इसके जरिए सीवेज को वैज्ञानिक तरीके से ट्रीट कर बागवानी, निर्माण कार्य और अन्य गैर-पेय उद्देश्यों के लिए उपयोग में लाया जा सकेगा। उन्होंने इसे मोहाली को हरित और सतत विकास की दिशा में ले जाने वाला एक मील का पत्थर बताया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्घाटन कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed