फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   To avoid dengue, maintain cleanliness, do not let water accumulate

Mohali News: डेंगू से बचने के लिए रखें सफाई, पानी का न होने दें जमाव

Sun, 06 Apr 2025 12:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
To avoid dengue, maintain cleanliness, do not let water accumulate
मोहाली। गर्मी शुरू होने के साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। डेंगू से बचने के लिए पहले से लोगों को तैयारी शुरु कर देनी चाहिए। मच्छरों से मच्छर जनित रोग, बीमारियों या संक्रमण होने का डर बना रहता है। मच्छर जनित बीमारियों के लक्षण हल्के से लेकर गंभीर तक हो सकते हैं और कुछ मामलों में जानलेवा भी साबित हो सकते हैं। ये बीमारियां वैश्विक स्वास्थ्य के लिए एक बड़ी चिंता का विषय हैं। इसलिए, बीमारी के प्रसार को रोकने, प्रकोप के जोखिम को कम करने और व्यक्तियों और परिवारों के स्वास्थ्य और कल्याण की रक्षा के लिए रोकथाम और नियंत्रण उपायों को अपनाना चाहिए।
विज्ञापन


मच्छरों से बचने के उपाय
घर के आसपास सफाई रखें, किचन में पानी इकट्ठा न होने दें। गमलों की ट्रे और फ्रिज की ट्रे में भी पानी जमा न होने दें। कूलर, एसी की सफाई करते रहें और पानी न एकत्रित होने दें। फुल आस्तीन के कपड़े पहनें और मच्छरों से बचने के लिए ओडोमास जैसी दवाइयों का भी प्रयोग करें।
विज्ञापन



मच्छरों से होने वाली बीमारियां

मलेरिया
डेंगू बुखार
चिकनगुनिया वायरस
जापानी इंसेफेलाइटिस जीका बुखार
पीला बुखार सीका फाइलेरिया (एलिफेंटियासिस) रॉस नदी बुखार
पूर्वी अश्वारोही इंसेफेलाइटिस वेस्ट नील विषाणु
सेंट लुईस इंसेफेलाइटिस

डेंगू से बचने के लिए अभी से लोगों को तैयारियां शुरु कर देनी चाहिए। गमलों, फ्रिजों, एसी सहित कहीं भी पानी न जमा होने दें। इसके साथ ही साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान रखें। गंदगी में ही मच्छर पनपते हैं तो गंदगी बिल्कुल न रखें। - डॉ. हरमनदीप कौर, महामारी विशेषज्ञ, सिविल अस्पताल फेज-6 मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed