{"_id":"6ae6439f65bed5d9e306ac58","slug":"tipper-trucks-with-damaged-tailgates-on-the-ambala-chandigarh-highway-are-posing-an-accident-risk-mohali-news-c-71-1-mli1017-148555-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर टूटे डाले वाले टिपर बन रहे हादसों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर टूटे डाले वाले टिपर बन रहे हादसों का खतरा
विज्ञापन
डेराबस्सी। अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर डेराबस्सी के आसपास मिट्टी की माइनिंग और ढुलाई में लगे टिपर वाहन लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बन रहे हैं। कई टिपरों के पिछले डाले टूटे या खराब हालत में हैं, जिससे चलते वाहनों से मिट्टी और पत्थर सड़क पर गिरते रहते हैं।
स्थानीय राहगीरों के अनुसार, अधिकतर टिपर ओवरलोड होकर तेज रफ्तार से चलते हैं। इनसे गिरने वाली मिट्टी और पत्थर पीछे चल रहे वाहनों, खासकर दोपहिया चालकों के लिए खतरा बनते हैं। कई बार पत्थर वाहनों के शीशों से भी टकराते हैं।
लोगों का आरोप है कि हाईवे पर पुलिस नाके होने के बावजूद ऐसे वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस के उच्च अधिकारियों से टूटे डाले वाले और ओवरलोड टिपरों की जांच कर सख्त कार्रवाई करने तथा खराब वाहनों को सड़क पर चलने से रोकने की मांग की है।