फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three youths robbed a doctor, car, mobile phone and 10 thousand

तीन युवकों ने डॉक्टर को पीटकर कार, मोबाइल फोन और 10 हजार लूटे

Sat, 29 Jan 2022 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Three youths robbed a doctor, car, mobile phone and 10 thousand
जीरकपुर। पुलिस ने एक आरएमपी डॉक्टर की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ क्लीनिक में घुसकर मारपीट करके कार, मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये लूटने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 342, 379बी, 323 और 324 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में आरएमपी डॉक्टर गुरपाल शर्मा ने बताया कि उनका पभात रोड के नजदीक एयरपोर्ट रोड पर सिद्ध नाम से मेडिकल क्लीनिक है। वीरवार को उनके क्लीनिक में करीब सवा तीन बजे तीन युवक बुखार की दवा लेने के लिए पहुंचे। वह एक युवक को दवा दे रहे थे तो उनमें से एक ने क्लीनिक का शटर अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद दवा ले रहे युवक ने उनका मुंह बंद कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने को कहा। दूसरे युवक ने उनके सिर पर कई पंच मारे और इसके बाद उनकी जेब से ऑल्टो कार की चाबी निकाली और काउंटर से 10 हजार रुपये निकालने के बाद उनका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद लहूलुहान हालत में उन्हें क्लीनिक के बाथरूम में बंद करके शटर खोलकर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद जब डॉक्टर ने शोर मचाया तो पड़ोसियों ने सुनकर क्लीनिक का शटर खोलकर उन्हें बाथरूम से बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां पर उनकी हालत गंभीर होने के चलते डाक्टरों ने उन्हें जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में रैफर कर दिया। पुलिस ने डॉक्टर के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed