फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three youths kidnapped, two arrested for ransom, one absconding

तीन युवकों को अगवा कर फिरौती मांगने वाले दो गिरफ्तार, एक फरार

Sun, 18 Oct 2020 01:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Three youths kidnapped, two arrested for ransom, one absconding
जीरकपुर। शिमला से जीरकपुर अपने दोस्त से मिलने आए तीन युवकों को फिरौती के लिए तीन बदमाशों ने बंधक बना लिया। लेकिन चंडीगढ़ की पूर्व मेयर पूनम शर्मा ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस ने शिमला से कार में अपने दोस्त को मिलने जीरकपुर आए तीन युवकों को अगवा करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उनका तीसरा साथी फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने बंधक बनाए गए युवकों की शिकायत पर अगवा करने का केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में फिरौती में मांगी गई रकम का खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शिमला निवासी विपुल ने बताया कि 16 अक्तूबर को वह सुबह करीब साढ़े 11 बजे अपने दोस्त रंजीत और साहिल ठाकुर निवासी शिमला के साथ अपनी गाड़ी में सवार होकर जीरकपुर में अपने दोस्त मुकुल को मिलने आए थे। जब वह जीरकपुर पहुंचे तो उनको गुरदीप सिंह उर्फ दीपी, गुरप्रीत सिंह निवासी तंगराला, अमलोह जिला फतेहगढ़ साहिब और संजीव निवासी बरवाला जिला पंचकूला ने घेरकर उनकी कार अपने कब्जे में ले ली और उनको जबरन अपनी कार में बैठा लिया। इसके बाद उनसे पैसों की मांग करने लगे और कहा कि अपने घरवालों को फोन करके पैसे मंगवाओ। इस पर बंधक बनाए गए युवकों ने अपनी जानकर चंडीगढ़ निवासी आंटी को पूरी बात बताई और उनसे पैसे पहुंचाने के लिए कहा। इस पर उनकी आंटी ने अपनी दो और महिला दोस्तों को पूरी बात बताई। इस पर सभी ने फैसला किया कि इस मामले की जानकारी पुलिस को दे देते हैं। इस पर महिला ने जीरकपुर थाने में एसएचओ को फोन पर पूरे मामले की जानकारी दे दी। लेकिन उन्होंने महिलाओं की बात पर यकीन नहीं किया। इस पर महिला ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर-112 पर काल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उनसे अगवा किए गए युवकों की लोकेशन पूछी तो महिला ने बताया कि जीरकपुर-अंबाला हाईवे पर मोतिया रॉयल सिटी प्रोजेक्ट के सामने तीनों लड़कों को एक पोलो कार में बंधक बनाकर रखा हुआ है। इसकी जानकारी मिलते ही जीरकपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके पर जाकर ट्रैपिंग की और चारों ओर से कार को घेर लिया। इसके साथ ही कार के साथ बाहर खड़े युवकों को कार में बंधक बनाए गए युवकों को बाहर निकालने के लिए कहा। पुलिस को देखकर आरोपी तीन युवकों में से एक वहां से फरार हो गया और पुलिस ने बाकी के दो आरोपी युवकों को दबोच लिया। इसके साथ ही कार में बंधक बनाए गए युवकों को कार से बाहर निकाला।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई बूटा सिंह ने बताया कि विपुल की शिकायत पर उक्त आरोपियों में गुरदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उनका एक साथी संजीव मौके से फरार हो गया। जिसके बारे में आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। उन्होंने ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
चंडीगढ़ की पूर्व मेयर पूनम शर्मा ने दी थी पुलिस को सूचना
विपुल की चंडीगढ़ वाली आंटी ने अपनी दो और महिला साथियों की और जीरकपुर पुलिस की मदद से आरोपियों को दबोचा है। इन तीनों महिलाओं में से एक महिला ने हिम्मत दिखाते हुए अपना नाम चंडीगढ़ की पूर्व मेयर पूनम शर्मा बताया और कहा कि उन्होंने जीरकपुर थाने के एसएचओ को कई कॉल किए थे। लेकिन उनकी बात को अनदेखा किया गया। इसके बाद उन्होंने ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर-112 पर काल करके पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपियों को दबोच लिया। पूनम शर्मा ने यह भी बताया कि पकड़े गए आरोपी युवक नशा बेचने का करोबार करते हैं और जबरन भोले-भाले युवकों को नशे के दलदल में फंसाते हैं और फिर जबरन पैसों की मांग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed