{"_id":"6036bc398ebc3ee8ec7953b0","slug":"three-youths-escaped-after-robbing-19-thousand-from-liquor-contracts-mohali-news-pkl4051317119","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू दिखाकर शराब ठेके से 19 हजार लूटकर तीन युवक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू दिखाकर शराब ठेके से 19 हजार लूटकर तीन युवक फरार
विज्ञापन
खरड़। शहर की बडाला रोड पर एक शराब ठेके के कारिंदे को चाकू दिखाकर तीन अज्ञात बाइक सवार युवकों 19 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। लूट की यह वारदात मंगलवार की रात खरड़ अनाज मंडी के नजदीक रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित शराब के ठेके में हुई।
शराब ठेके पर तैनात कारिंदे हरपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक शराब खरीदने के बहाने आए। पहले उन्होंने शराब की बोतल देने को कहा। जैसे ही हरपाल सिंह उनकी ओर पीठ करके अंदर की ओर बोतल उठाने के लिए मुड़ा तो अचानक तीनों युवक दुकान के अंदर आ गए और उसे चाकू और किरच दिखाकर डराने धमकाने लगे और हाथापाई करके उसे गल्ले से नकदी देने को कहा। इस पर कारिंदे ने उनका विरोध किया तो उनमें से दो ने उसे दबोच लिया और तीसरे युवक ने गल्ले में रखी 19500 रुपये की नकदी उठा ली। इसके बाद उसे डराते हुए धक्का देकर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
इसके बाद कारिंदे ने इसकी शिकायत ठेके के मालिका को दी और इसके बाद खरड़ सिटी पुलिस स्टेशन में लूट की शिकायत दी गई। पुलिस ने कारिंदे के बयान पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि इस इलाके में इस तरह की यह पहली वारदात नहीं है। इससे पहले भी सोहाना थाने के इलाके में इसी तरह की वारदात हो चुकी है। इस लूट में लुटेरे कार में सवार होकर आए थे।