{"_id":"6499f64552bad82b3c029a75","slug":"three-youths-arrested-with-two-kilos-of-opium-case-registered-mohali-news-c-71-1-mli1001-2224-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: दो किलो अफीम के साथ तीन युवक गिरफ्तार, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: दो किलो अफीम के साथ तीन युवक गिरफ्तार, केस दर्ज
Tue, 27 Jun 2023 02:04 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Tue, 27 Jun 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तीनों, अदालत ने दो दिन के रिमांड पर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान तीन युवकों को दो किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विनोद कुमार, काली चरण और लोकेश कुमार सभी निवासी जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। सिटी खरड़ पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है।
एएसआई हरभेज सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ क्रिश्चियन स्कूल के पास पुल के नीचे नाकाबंदी कर चंडीगढ़ से आने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर डेढ़ बजे एक दिल्ली नंबर की कार को चेकिंग के लिए रोका। जब कार की चेकिंग की गई तो चालक के साथ वाली सीट पर बैठे युवक के बैग से दो किलो अफीम बरामद हुई। इसके बाद कार में सवार तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी कि वह अफीम कहां से लाते थे और कहां सप्लाई करनी थी।
जल्द अमीर बनने के चक्कर में की नशा तस्करी
वहीं, इस मामले में तीनों आरोपियों से पूछताछ में यह पता चला है कि विनोद कुमार पर पहले से ही केस दर्ज हैं और वह यूपी से युवकों को जल्दी अमीर बनने का लालच देकर यहां लाता था। इसके बाद वह उन्हें नशा तस्करी के धंधे में लगा देता था। काली चरण और लोकेश कुमार भी जल्दी अमीर बनने के लालच में विनोद कुमार के साथ जुड़ गए थे और अफीम तस्करी का काम करने लगे।
विज्ञापन
ढाबे और ट्रक वालों को बेचते थे अफीम
बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी किसी एक नशा कारोबारी को अफीम की सप्लाई नहीं देते थे। वे ढाबे और ट्रक वालों को परचून की तरह कम मात्रा में अफीम बेचते थे। जिससे वे पुलिस की नजरों में न आ सकें। उनका मानना था कि अगर वे किसी एक सप्लायर को अफीम बेचेंगे तो इससे मुनाफा कम होगा और वे जल्द पकड़े जाएंगे क्योंकि नशा सप्लायर पहले से पुलिस के रडार पर होते हैं।