फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three-year-old boy fell into the pond while playing, died

खेलते-खेलते तालाब में जा गिरा तीन साल का मासूम, मौत

Sat, 06 Mar 2021 02:10 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Three-year-old boy fell into the pond while playing, died
कुराली। गांव पडियाला में एक तीन साल की बच्चे की तालाब (छप्पड़) में डूबने से मौत हो गई। बच्चे एकनूर की मौत से परिजन शोक में हैं। मामला वीरवार शाम करीब चार बजे का है। एकनूर की मां उसे लेकर पड़ोस में गई थी। इसी दौरान बच्चा खेलते-खेलते तालाब में जा गिरा। अपने आसपास बच्चे को न देखकर उसकी मां उसको ढूंढने लगी। देखते ही देखते भीड़ जुट गई। लोगों ने काफी देर तक बच्चे को ढूंढा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। करीब आधे घंटे बाद इलाके की महिलाओं ने तालाब में बच्चे को देखा। उसे तालाब से निकालकर कुराली के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के पिता गुरजंट सिंह ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। उनके दो बेटे हैं। छोटे बेटे एकनूर की मौत हो गई है। इलाके के नए बने पार्षद रणजीत सिंह जीती का कहना है कि जल्द इस तालाब को छोटा किया जाएगा। इसके अलावा तालाब की चारदीवारी भी बनाई जाएगी, ताकि दोबारा इस तरह की घटना न हो।
विज्ञापन

चार महीने पहले भी हुई थी ऐसी घटना
चार महीने पहले भी खरड़ के अधीन आते एक गांव में ऐसा मामला सामने आया था। जब साइकिल चलाना सीखते समय में तालाब में डूबकर हरमन कौर नाम की एक लड़की की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने गांव हसनपुर की पंचायत पर मामला दर्ज किया है। परिजनों की शिकायत के बाद पंचायत के सभी सदस्यों पर लापरवाही बरतने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed