फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three vehicle thieves including minor caught, 15 two wheelers recovered

नाबालिग समेत तीन वाहन चोर दबोचे, 15 दोपहिया वाहन बरामद

Wed, 08 Sep 2021 02:11 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Three vehicle thieves including minor caught, 15 two wheelers recovered
मोहाली। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी और फेज-6 की पुलिस ने मोटरसाइकिल और एक्टिवा चोरी करने के आरोप में तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग और दो बालिग है, इनकी पहचान मनी निवासी फेज-2 मोहाली और परविंदर सिंह मूल निवासी अमृतसर हाल निवासी एनआरआई एनक्लेव खरड़ के रूप में हुई है। वहीं, नाबालिग को बाल सुधार गृह होशियारपुर भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपी तीन दिन के रिमांड पर हैं। डीएसपी सिटी-1 गुरशेर सिंह ने इसके लिए पुलिस की पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि बरामद वाहनों में चंडीगढ़ नंबर के दो एक्टिवा हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, उम्मीद है कि कई राज खुलेंगे।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में दोपहिया वाहन चोर गिरोह सक्रिय है। वह एक्टिवा व अन्य वाहनों को आसानी से अपना निशाना बनाते हैं। इसके बाद पुलिस ने चोरी के वाहन समेत आरोपी मनी को दबोच लिया। जब उससे पूछताछ की तो कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने इनके एक अन्य साथी को भी दबोचा है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर फेज-6 चौकी की पुलिस ने एक अन्य आरोपी परविंदर सिंह को भी दबोचा है। उसे उस समय दबोचा गया जब वह एक एक्टिवा पर जा रहा था। उसे रोककर चेकिंग की गई तो पता चला कि एक्टिवा चोरी का था। उससे पूछताछ में एक अन्य एक्टिवा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही इस मामले के अन्य आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed