फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three vehicle theft arrest, four bullets and six bikes recovered

नशे का खर्चा निकालने के लिए बन गए वाहन चोर, तीन शातिर गिरफ्तार... चार बुलेट समेत छह मोटरसाइकिल बरामद

Wed, 16 Jun 2021 01:43 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Three vehicle theft arrest, four bullets and six bikes recovered
मोहाली। जिला पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन शातिरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 बुलेट मोटरसाइकिल समेत कुछ छह बाइक बरामद की हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुखबीर सिंह उर्फ सुखा निवासी शांति नगर, पटियाला, हरमनप्रीत सिंह निवासी गुरुनानक नगर, बहादुरगढ़, पटियाला और बलविंदर सिंह निवासी थाना सदर फाजिल्का के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक आरोपियों को हेरोइन का नशा करने की लत लगी हुई थी और इसका खर्चा पूरा करने के लिए वह वाहन चोरी कर आगे बेच देते थे। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना फेज-8 में केस दर्ज किया गया है। एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही नए खुलासे होने के आसार हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहाली में मोटर साइकिल चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। साथ ही कुछ वाहन चोर वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने फेज-11 स्थित बावा व्हाइट हाउस के पास नाकाबंदी कर यहां से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान चंडीगढ़ की ओर गुरदासपुर नंबर वाले बुलेट मोटरसाइकिल पर दो लड़के आते दिखाई दिए। जिन्हें पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका। जब उनसे मोटरसाइकिल के कागजात मांगे तो उन्होंने फर्जी कागजात दिखाए। जबकि यह बुलेट मोटसाइकिल मोहाली नंबर का निकला। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और साथ ही उनसे पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान उनसे पता चला कि वह हेरोइन का नशा करने के आदी हैं। वहीं, आरोपी सुखबीर सिंह उर्फ सुखा पर पहले भी पटियाला थाना अर्बन स्टेट में एनडीपीएस का केस दर्ज है। आरोपी रमनप्रीत ने बताया कि वह एक निजी संस्थान में नौकरी करता था, 18 हजार रुपये वेतन मिलता था, तीन साल नौकरी की। वह हेरोइन का नशा करने का आदी था, ऐसे में खर्चा निकालने के लिए उसने वाहन चोरी करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उनके एक ओर साथी रमनप्रीत को फाजिल्का से गिरफ्तार किया है। वह भी रमनप्रीत के साथ नौकरी करता था। उन्होंने बताया कि वह मोहाली और चंडीगढ़ में वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उनसे चार बुलेट मोटरसाइकिल, एक सप्लेंडर और एक टीवीएस मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed