{"_id":"6766ae38cc2f23d88201fe43","slug":"three-storey-building-collapses-in-mohali-many-people-getting-buried-2024-12-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोहाली हादसे में दूसरी माैत: मलबे से अंबाला के अभिषेक का शव बरामद, बचाव अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली हादसे में दूसरी माैत: मलबे से अंबाला के अभिषेक का शव बरामद, बचाव अभियान जारी
Sun, 22 Dec 2024 03:05 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 22 Dec 2024 03:05 PM IST
सार
मोहाली में पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। आशंका जताई जा रही है कि इमारत के मलबे के नीचे 10 से ज्यादा लोग दब गए हैं। बचाव अभियान जारी है।
विज्ञापन
मोहाली में हादसा
- फोटो : संवाद
विस्तार
मोहाली के सोहाना में शनिवार शाम को एक चार मंजिला इमारत गिर गई। इमारत के गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। कड़ी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने एक महिला का शव मलबे के नीचे से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं रविवार सुबह एक पुरुष का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान अंबाला के रहने वाले अभिषेक धनवाल के रूप में हुई है। भारतीय सेना और एनडीआरएफ के जवान बचाव अभियान में जुटे हैं। सेना के अनुसार, अभी मलबे में दो और शव दबे होने की संभावना है।
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप बाजवा ने भी घटनास्थल का दाैरा किया। उन्होंने मान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कि यह चिंता का विषय है कि पंजाब सरकार के पास इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन नहीं हैं...पंजाब के सीएम को मौके पर पहुंचना चाहिए था...मोहाली के डीसी और ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमएडीए) के अधिकारियों को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। मोहाली डीसी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इमारत के साथ दूसरी इमारत की बेसमेंट का काम चल रहा था। बेसमेंट के लिए खुदाई की गई है। खुदाई किए जाने की वजह से इमारत की नींव हिल गई, जिससे बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। इमारत में जिम खोले गए थे। बताया जा रहा है कि मलबे के नीचे 10 से 15 लोगों के दबे होने की सूचना है।
मौके पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं। वह स्थिति का जायजा ले रहे हैं। एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। मौके पर लोगों की खासी भीड़ लग गई है। पुलिस की तरफ से लोगों को आगे जाने से रोका गया है।
घटना की सूचना मिलते ही मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं। कुलवंत सिंह का कहना है कि अभी राहत व बचाव का कार्य चल रहा है। एनडीआरएफ की टीमों को बुलाया गया है। वहीं पुलिस प्रशासन की तरफ से भी बचाव कार्य चलाया जा रहा है। घटना स्थल पर जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है।

घटना स्थल पर पहुंचे पंजाब के डीजीपी गौरव यादव।
- फोटो : संवाद
दोषियों पर करेंगे कार्रवाई- सीएम
साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) के सोहाना के पास एक बहुमंजिला इमारत के हादसे का दुखद समाचार मिला है। पूरा प्रशासन और अन्य बचाव कार्यों वाली टीमें मौके पर तैनात हैं। मैं प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं। प्रार्थना करते हैं कि कोई जान-माल का नुकसान ना हुआ हो, दोषियों पर कार्रवाई भी करेंगे। लोगों से अपील है कि प्रशासन का सहयोग करें। -सीएम भगवंत मान