{"_id":"6179b1e3eaa300011d13433e","slug":"three-people-including-a-23-year-old-youth-died-of-dengue-in-the-district-55-new-cases-came-mohali-news-pkl4313629121","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 23 साल के युवक समेत तीन लोगों की डेंगू से मौत, 55 नए केस आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 23 साल के युवक समेत तीन लोगों की डेंगू से मौत, 55 नए केस आए
विज्ञापन
मोहाली। जिले में डेंगू का डंक गहराता जा रहा है। बुधवार को 23 साल के युवक समेत तीन लोगों की डेंगू से मौत हो गई। तीनों का इलाज डेराबस्सी और चंडीगढ़ के अस्पतालों में चल रहा था। साथ ही डेंगू से जान गंवाने लोगों की संख्या 29 हो गई है। जबकि 55 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 2276 पहुंच गई है।
सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने लोगों से अपील की है कि वह घरों में पानी इकट्ठा न होने दें। साथ ही सुबह और शाम शरीर को ढ़कने वाले कपड़े पहनें, तभी इस बीमारी को मात दी जा सकती है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार को जिस 23 वर्षीय युवक की डेंगू से मौत हुई है। वह डेराबस्सी के साथ लगते एक गांव का है। वहीं, उसका इलाज डेराबस्सी के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। जबकि दूसरी मौत दशमेश कालोनी की 68 वर्षीय महिला की हुई है। वह चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हुई है। जबकि तीसरे मृतक की उम्र 42 साल है। वह भी डेराबस्सी का रहने वाला था और एक निजी अस्पताल में भर्ती था। जिला सेहत विभाग के अधिकारियों के मुताबिक नवंबर तक बीमारी का खतरा सबसे अधिक है। लोगों को खुद ही डेंगू को मात देने के लिए प्रयास करने चाहिए। इसके अलावा डेंगू वाले मरीज को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाना चाहिए। सरकारी अस्पताल में डेंगू मरीजों का इलाज मुफ्त होता है। इसके अलावा मरीजों को अपनी डाइट में अधिक से अधिक तरल पदार्थ लेने चाहिए, ताकि महामारी को मात दी जा सकें।
विज्ञापन
26 दिनों में 1905 आए डेंगू के केस
जिले में डेंगू काफी तेज गति से कहर मचा रहा है। 26 दिनों में रिकॉर्ड 1905 मरीज सामने आए हैं। जिसने सेहत विभाग के चिंता बढ़ा दी है। हालांकि डीसी ईशा कालिया इस मामले में सभी नगर निगम, नगर काउंसिलों और पंचायतों से मीटिंग कर चुकी हैं। फॉगिंग व स्प्रे करने की हिदायत दी गई है। इसके बाद भी केस बढ़ रहे हैं। जबकि प्रशासन द्वारा अपनी वेबसाइट पर सारी जानकारी मुहैया करवाई जा रही है। किसी भी मुश्किल समय में लोग मेडिकल हेल्पलाइन नंबर 104 पर कॉल कर सहायता ले सकते हैं।