{"_id":"67f42c483f3fa75ce50d1c55","slug":"three-masked-bike-riders-looted-rs-5000-cash-and-a-gold-ring-from-an-activa-rider-mohali-news-c-71-1-mli1005-127562-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बाइक सवार तीन नकाबपोशों ने एक्टिवा सवार से पांच हजार की नकदी और सोने की अंगूठी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बाइक सवार तीन नकाबपोशों ने एक्टिवा सवार से पांच हजार की नकदी और सोने की अंगूठी लूटी
विज्ञापन
डेराबस्सी। एक्टिवा सवार डेराबस्सी निवासी एक व्यक्ति से गांव बाकरपुर के समीप बाइक सवार तीन नकाबपोशों ने चाकू और अन्य हथियार दिखाकर पांच हजार रुपये की नकदी और सोने की अंगूठी लूट ली। आरोपी पीड़ित की एक्टिवा की चाबी भी निकालकर ले गए।
राकेश धीमान वासी एसबीपी सोसाइटी डेराबस्सी ने बताया कि उसकी अनाजमंडी के पास हार्डवेयर की दुकान है। बीती दोपहर करीब 3.30 बजे वह गांव बाकरपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान काजवे के पास बाइक पर आए तीन नकाबपोशों ने उसको घेर लिया। आरोपियों ने चाकू, गंडासे और अन्य हथियार दिखाकर उसकी जेब से नकदी निकाल ली। लुटेरों ने अंगुली से सोने की अंगूठी भी निकालने को कहा। पीड़ित ने अंगूठी टाइट होने कारण असमर्थता जताई तो आरोपियों ने अंगुली ही काटकर अंगूठी निकालने की धमकी दी।
उनके चाकू के वार से हाथ में घाव भी लग गया। इसके बाद पीड़ित ने किसी तरह अंगूठी निकालकर आरोपियों को सौंप दी। इसके बाद आरोपी उसके एक्टिवा की चाबी भी साथ ले गए। इसके बाद पीड़ित जैसे-तैसे डेराबस्सी पहुंचा और आपबीती सुनाई। थाना प्रभारी मंदीप सिंह ने बताया कि फिलहाल शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।