फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three lifts installed at railway station, passengers will get relief

रेलवे स्टेशन पर 3 लिफ्ट बन कर तैयार, यात्रियों को मिली राहत

Thu, 07 Jul 2022 02:27 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Three lifts installed at railway station, passengers will get relief
मोहाली। वीआईपी सिटी के रेलवे स्टेशन पर अब से दिव्यांगों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सीढ़ियां नहीं चढ़नी पड़ेंगी। रेलवे विभाग ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंचाने की सुविधा के लिए तीन स्थानों पर लिफ्ट लगा दी हैं। जल्द ही इन्हें शुरू किया जाएगा और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। यात्रियों की ओर से मोहाली रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट लगाने की मांग लंबे समय से चली आ रही थी। लिफ्ट न होने से बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं, बीमार यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। ट्रेन तक पहुंचने में देरी होने से इनसे ट्रेन छूट जाती थी। लोगों की मांग पर अंबाला रेलवे के डीआरएम ने मोहाली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था और लोगों की मांग को पूरा करने के लिए स्टेशन पर लिफ्ट लगाए जाने के निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन

मोहाली रेलवे स्टेशन वरिष्ठ अधीक्षक प्रवीण कुमार सैनी ने इस बारे में प्रस्ताव बनाकर भेजा था, जिसको डीआरएम ने पास कर दिया था। प्रवीण कुमार सैनी ने बताया कि कंपनी ने तीन लिफ्टों का निर्माण पूरा कर दिया है और शीघ्र ही इन्हें यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। इनमें यात्रियों के लिए तीन लिफ्ट लगाई गई हैं। इनमें दो लिफ्ट पैसेंजर के लिए और एक लिफ्ट बेसमेंट से रेलवे स्टेशन पर आने-जाने के लिए बनाई गई है। लिफ्ट में एक साथ करीब आठ लोगों को ले जा सकेगी।
विज्ञापन

यात्रियों को चढ़ने में होती है परेशानी
रेलवे स्टेशन पर वर्तमान में सीढ़ियों की ऊंचाई ज्यादा है, जिसे चढ़ने में काफी परेशानी होती है। ज्यादा भीड़ होने पर कई बार ट्रेन भी छूट जाती हैं। लिफ्ट लगने से काफी सुविधा होगी। दैनिक यात्री लंबे समय से स्टेशन पर एस्केलेटर या लिफ्ट की मांग रहे थे। रेलवे विभाग ने स्टेशन पर लिफ्ट लगाने की मांग को देखते हुए पिछले साल सितंबर में काम शुरू किया था, जिसे हाल ही में पूरा किया गया है। इससे दिव्यांग यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed