{"_id":"5e173b0e8ebc3e87ac7736a8","slug":"three-heroin-smuggler-arrest-mohali-news-pkl3625663116","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन की तस्करी करते तीन दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेरोइन की तस्करी करते तीन दबोचे
विज्ञापन
मोहाली। नशा तस्करी पर नकेल कसने के लिए गठित स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने तीन ऐसे नशा तस्करों को दबोचने में सफलता हासिल की है जो ट्राइसिटी के अलावा रूपनगर व मोरिंडा में सक्रिय थे। आरोपी अपनी कार में हेरोइन की होम डिलीवरी करते थे।
आरोपियों से एसटीएफ ने 70 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान सुरजीत सिंह निवासी शहीद भगत सिंह नगर मोरिंडा जिला रूपनगर, नरेश कुमार उर्फ निमू निकासी गिल्को वैली रूपनगर व मनजीत सिंह के रूप में हुई है। एसटीएफ ने आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। एसटीएफ के एआईजी हरप्रीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही इसमें कई और खुलासे होने की उम्मीद है।
एआईजी ने बताया कि तीनों आरोपी मोहाली और साथ लगते इलाकों में हेरोइन की सप्लाई करने जा रहे थे। इसी बीच एएसआई अवतार सिंह की टीम ने सूचना पर दप्पड़ टोल प्लाजा में नाकाबंदी करके काबू किया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों पर पहले भी सात केस अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही एसटीएफ ने एयरपोर्ट रोड पर एक नशा तस्कर को दबोचा था जो स्थानीय इलाके में नशा सप्लाई करता था।
विज्ञापन
अब पुलिस उसके नेटवर्क को तलाशने में लगी
एसटीएफ ने बताया कि आरोपी दिल्ली से हेरोइन लेकर आते थे। इसके बाद वे इसे आगे सप्लाई करते थे। वहीं अब एसटीएफ यह पता लगाने में लगी है कि आरोपी यह सामान दिल्ली में कहां से लेकर आते थे और इसके अलावा उनके स्थानीय ग्राहकों की पहचान की जा रही है।