{"_id":"67b0f14a27da808a24006cba","slug":"three-criminals-were-kidnapped-by-fear-of-drug-trade-ransom-demanded-from-the-sweet-shopkeeper-mohali-news-c-71-1-mli1005-125609-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: तीन कारिंदों को नशे का धंधा करने का डर दिखाकर किया अगवा, मिठाई दुकानदार से मांगी फिरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: तीन कारिंदों को नशे का धंधा करने का डर दिखाकर किया अगवा, मिठाई दुकानदार से मांगी फिरौती
विज्ञापन
जीरकपुर। लोहगढ़ में कार सवारों ने तीन कारिंदों को अगवा कर मिठाई दुकानदार से फिराैती मांगी। दो कारिंदे अंबाला से आ रहे तीसरे साथी को लेने के लिए मेट्रो की तरफ जा रहे थे। उसी समय कार सवारों ने उनको अगवा कर लिया। कार सवारों ने नशे का कारोबार करने का आरोप लगाकर मिठाई की दुकान चलाने वाले मालिक से रुपये लेकर आने को कहा। मालिक ने सभी को पुलिस के हवाले करने को कहा तो आराेपी तीनों को छोड़कर भाग लिए। मामले की शिकायत जीरकपुर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार लोहगढ़ क्षेत्र में एक मिठाई की दुकान पर काम करने वाले अर्जुन मंडल ने अपने गांव से अनिल नाम के युवक को बुलाया था। वह अंबाला से मेट्रो जीरकपुर पहुंचा। अर्जुन दुकान पर काम करने वाले अन्य साथी अमर सिंह के साथ लोहगढ़ से ही पैदल अनिल को लेने निकला। जब वे दोनों लोहगढ़ मंदिर के पास पहुंचे तो उनके पास एक कार आकर रुकी। उसमें सवार युवकों ने दोनों को जबरदस्ती कार में बैठा लिया और कहा कि तुम दोनों नशा बेचते हो तुम्हें थाने लेकर जा रहे हैं। एक आरोपी ने उसके फोन से दुकान के मालिक केवल कृष्ण को फोन कर चार हजार रुपये लेकर आने को कहा। केवल कृष्ण ने कहा कि अगर उन्होंने कोई गलत काम किया है, तो वे उनको पुलिस के हवाले कर दें।
रामगढ़ पुलिस चौकी से मिला फोन
दुकान के मालिक केवल कृष्ण ने बताया कि उक्त लोगों को फिर से फोन आया कि आप रुपये लेकर हाईवे के पास फ्लाईओवर के नीचे आ जाएं, नहीं तो वे तीनों को पुलिस के हवाले कर देंगे। केवल कृष्ण ने कहा कि वह जीरकपुर थाने आ रहा है। इसके बाद आरोपी ने फोन काट दिया। कुछ देर बाद उसे रामगढ़ पुलिस चौकी से फोन आया कि आपका फोन पड़ा मिला है, आकर ले जाएं। केवल कृष्ण ने बताया कि सुबह उसकी दुकान पर काम करने वाले अर्जुन मंडल ने सारी बात बताई कि कैसे कार सवार युवकों ने कार में बैठाया और उसका फोन छीन लिया। 300 रुपये भी निकाल लिए और उसके ही फोन से कॉल कर रुपये मांगे। मामले की शिकायत जीरकपुर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
इस मामले की शिकायत आई है। रामगढ़ पुलिस चौकी से सत्यापित किया कि उनके पास फोन कैसे पहुंचा तो उन्होंने बताया कि किसी दुकानदार को फोन पड़ा मिला है। मामले की जांच की जा रही है। - हरविंदर सिंह, जांच अधिकारी