फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three arrested for making video of assault viral on social media

मारपीट का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले तीन गिरफ्तार

Sun, 15 May 2022 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for making video of assault viral on social media
बनूड़। सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो का नोटिस लेते हुए मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीन आरोपी युवकों जरनैल सिंह, मोनू और राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य फरार हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जगजीत सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपियों ने सरकारी स्कूल गांव कराला के नजदीक विशाल वासी वार्ड नंबर 11 से मारपीट की थी। पीड़ित विशाल कुमार की शिकायत पर आरोपी युवकों को थाना में बुलाया और जांच की कि दोनों पक्षों में सहमति बन जाए पर इस बीच अज्ञात व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस कारण दोनों पक्षों में आपसी समझौता नहीं हो सका। शिकायतकर्ता के बयानों पर आरोपी जरनैल सिंह, मोनू, आकाश, रवि, विजय, राहुल और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपी जरनैल सिंह, मोनू और राहुल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed