{"_id":"67a3cc30d712a6c13700efac","slug":"three-accused-named-in-the-murder-of-a-teenager-by-stabbing-him-in-baltana-case-registered-against-eight-mohali-news-c-71-1-mli1005-125248-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बलटाना में चाकू से गोदकर किशोर की हत्या में तीन आरोपी नामजद, आठ पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बलटाना में चाकू से गोदकर किशोर की हत्या में तीन आरोपी नामजद, आठ पर केस दर्ज
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना मार्केट में सोमवार की रात एक किशोर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इसके विरोध में और हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए बुधवार को मृतक के परिजनों समेत सैकड़ों लोगों ने बलटाना पुलिस चाैकी का एक घंटे तक घेराव कर प्रदर्शन किया। जब चौकी इंचार्ज ने आश्वासन दिया कि वीरवार सुबह 11 बजे तक सभी आरोपियों को हर हाल में पकड़ लेंगे तो इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को नामजद कर कुल आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
रोष प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि अगर पुलिस ने वीरवार तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वे हाईवे जाम करेंगे। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। बता दें कि चंडीगढ़, पंचकूला और नयागांव से गढ़वाल सभा के प्रधान और सदस्य प्रदर्शन में शामिल हुए थे। क्योंकि मृतक कृष पुत्र राकेश नेगी भी मूलरूप से उत्तराखंड निवासी था। फिलहाल उसका शव अस्पताल की मोर्चरी में रखा है। क्योंकि परिवार ने मांग की है कि जब तक मुख्य आरोपी नहीं पकड़े जाते वह पोस्टमार्टम नहीं करवाने देंगे।
रोष प्रदर्शन में शामिल गढ़वाल सभा के सदस्यों ने कहा कि वीरवार 11 बजे तक पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार नहीं किए तो वह प्रदर्शन करेंगे। नामजद आरोपियों की पहचान अनूप निवासी बलटाना, संदीप निवासी बलटाना, पुष्कर मौलीजागरां के रूप में हुई है। पुलिस को शिकायत में घायल पीयूष निवासी गांव सुलखन पुर जिला गंगाधर कानपुर हाल निवासी सैनी विहार फेस-1 ने बताया कि वह मनीषा और और आयुष के साथ पंचकूला सेक्टर-26 में सीआईडी पार्क में बैठे थे। वहां अनूप, संदीप और पुष्कर आए और उनके कपड़ों को लेकर बहस करने लगे। अनूप गुस्से में उनको देख लेने की धमकियां देने लगा। इसके बाद सोमवार को कृष स्कूटर से पीयूष को घर छोड़ने शाम साढ़े 7 बजे आया था तो वे पहले से घात लगाए बैठे अनूप औ उसके साथियों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में कृष और पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें लोगों ने सिविल अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला भर्ती करवाया। यहां से कृष को जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ रैफर कर दिया था। यहां कृष की माैत हो गई थी।
विज्ञापन
कृष झगड़े में शामिल नहीं था, मदद करने में गई जान
रोष प्रदर्शन में राष्ट्रीय हिंदू तख्त के प्रवक्ता अशोक तिवारी व अन्य प्रधानों ने बताया कि कृष का इस झगड़े से कोई लेनादेना नहीं था। वह तो पीयूष को घर छोड़ने जा रहा था। लेकिन पीयूष के घर के पास घात लगाए बैठे हमलावरों ने कृष को चाकू से गोद डाला। अगर पुलिस ने वादे के मुताबिक वीरवार को आरोपियों को नहीं पकड़ा तो पूरी गढ़वाल सभा हाईवे जाम करेगी। बलटाना चौकी के बाहर पहुंचे मृतक कृष के पिता राकेश नेगी रोते हुए बिना ज्यादा बोले इंसाफ की गुहार लगा रहे थे।
कोट्स
हत्या की सूचना मंगलवार दोपहर को मिली थी, तो हमने घायल पीयूष के बयान दर्ज कर उसी दिन आठ लोगों खिलाफ केस दर्ज कर दिया था। हमारी टीम कल से ही आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है और हम काफी नजदीक भी है। जल्द सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। -सतनाम सिंह, चौकी इंचार्ज बलटाना