फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   This time there will be a lot of gulal on Holi, artists will make a splash with their performance

इस बार होली पर खूब उड़ेगा गुलाल, कलाकार प्रस्तुति से मचाएंगे धमाल

Fri, 18 Mar 2022 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
This time there will be a lot of gulal on Holi, artists will make a splash with their performance
मोहाली। कोरोना की पाबंदियां हटने के साथ ही इस बार की होली पर खूब गुलाल उड़ेगा। खासकर बच्चे और युवा धमाल मचाने का तैयार हैं। साथ ही लोग पंजाबी गीतों की बीट पर भंगड़े का तड़का लगाने पर आतुर हैं। इस दौरान जहां लोग एक दूसरे पर रंग और गुलाल उड़लेंगे वहीं कई धार्मिक स्थानों और सोसाइटियों में फूलों से होली खेली खेली जाएगी। इतना नहीं नामी होटलों में होली की पार्टियां आयोजित की जा रही हैं। यहां पर पॉलीवुड के कलाकार लाइव प्रस्तुति देकर लोगों को खूब नचाएंगे। वहीं, इस मौके को दुकानदार भी पूरी तरह कैश कर रहे है। हालांकि महंगाई की मार इस त्योहार भी साफ दिख रही है।
विज्ञापन

शहर की सभी मार्केट्स के अलावा खरड़, कुराली, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ और नयागांव में भी होली को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कई नामी होटलों में पार्टियों के लिए ऑनलाइन टिकट बिक रही हैं। वहीं, वीरवार सुबह से ही दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगना शुरू हो गई थी। बच्चों ने मनपसंद पिचकारी, टोपी व मुखौटे की खरीदारी की तो रंग, अबीर, पिचकारी, टोपी सहित मुखौटों की खूब बिक्री हुई। त्योहार पर हर्बल गुलाल की मांग अधिक रही। लोग केमिकलयुक्त रंगों से परहेज कर रहे हैं। तीस रुपये से लेकर तीन हजार तक की पिचकारी बिक रही है। इसमें लाइट वाली प्लास्टिक की पिचकारी को लेकर बच्चों में विशेष चाव है। बाजार में मिसाइल पिचकारी, ड्रैगन, छोटा भीम, डोरेमोन और टैंक, गन, बैग, बैलून पिचकारी भी छोटे बच्चे खूब भा रहे हैं। इसके अलावा गुलाल वाला सिलिंडर की खूब पसंद किया जा रहा है। इस बार बाजार में कलर बम भी आया है जिससे अलग अलग रंग का गुलाल उड़ता है। इनके अलावा कई अलग अलग पाइप में लगे रंगीन गुब्बारे बाजार में आए हैं, जिनसे एक साथ बहुत सारे गुब्बारे तैयार हो जाएंगे। बाजार में यह मैजिक बैलून के नाम से मिल रहे हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
कपड़ों से लेकर मिठाइयों की हो रही शॉपिंग
शहर में वीरवार को रेडिमेड कपड़ों के ब्रांडेड शोरूम के अलावा दुकानों पर भी ग्राहकों की दिनभर भीड़ लगी रही। महिलाओं ने प्लाजो सूट और पुरुषों ने कुर्ता पायजामा खरीदा। युवाओं का झुकाव जींस और टी-शर्ट की तरफ रहा। इसी तरह मिठाइयों वाली दुकानों पर गुजियां और होली को ध्यान में रखकर स्पेशल नमकीन उतारी है। यह लोगों को खूब पसंद आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed