{"_id":"5f78e44f8ebc3e9bfe29d236","slug":"thieves-flew-into-two-shops-in-kurali-for-theft-cash-and-goods-mohali-news-pkl389845514","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुराली में दो दुकानों में चोरी, नकदी और सामान ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुराली में दो दुकानों में चोरी, नकदी और सामान ले उड़े चोर
विज्ञापन
कुराली। शहर के मोरिंडा रोड पर इंदिरा चक्की के पास दो अलग-अलग दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरों ने शटर तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। पास की दुकान के एक शोरूम में तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने इस चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मलेरकोटला सीड स्टोर के मालिक संदील ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपनी दुकान रात में बंद कर कर गया था। इस दौरान आधी रात को स्थानीय सिटी पुलिस की तरफ से फोन आया और उसको दुकान में हुई चोरी की जानकारी दी। वह रात में दुकान पर पहुंचा और देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ था और दुकान के अंदर गल्ले में पड़ी 30 हजार की नकदी गायब थी।
वहीं, साथ लगते गुप्ता इलेक्ट्रॉनिक की दुकान के मालिक वरुण गुप्ता ने बताया कि वह भी रात में दुकान को बंद कर कर गया था उसको भी आधी रात में पुलिस का फोन आया कि उसकी दुकान में चोरी हो गई है जब उसने दुकान में जाकर देखा तो दुकान का शटर टूटा पड़ा होता और उसने अपने गले में देखा तो गले में पड़े 5 हजार और एक चांदी का सिक्का और करीब 80 हजार रुपये की बिजली की तारें नए बंडल चोर चोरी कर ले गए। शहर के दुकानदारों ने पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाने और चोरों को काबू करने की मांग की है।