फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   They were providing electricity through illegal Kundi connection and took money from people in return.

Mohali News: अवैध कुंडी कनेक्शन से दे रहे थे बिजली, बदले में लोगों से लेते थे रुपये

Sat, 06 Jan 2024 08:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sat, 06 Jan 2024 08:53 PM IST
विज्ञापन
They were providing electricity through illegal Kundi connection and took money from people in return.
विभाग ने तीन लोगों के खिलाफ सोहाना थाने दी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। बिजली विभाग ने शनिवार को गांव जगतपुरा में बसी कॉलोनियों में कार्रवाई करते हुए अवैध तौर पर लगे कुंडी कनेक्शन काटे। विभाग द्वारा गठित की स्पेशल टीम ने यह कार्रवाई की। इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ सोहाना थाना पुलिस में शिकायत दी है। जांच में सामने आया कि आरोपी अवैध कुंडी कनेक्शन के जरिये बिजली सप्लाई कर रहे थे और बदले में लोगों से रुपये वसूलते थे।
कार्रवाई के दौरान जगतपुरा, अंब साहिब कॉलोनी और गुरु नानक कॉलोनी में लगे अवैध कुंडी कनेक्शन को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद विभाग के अधिकारियों ने यह कार्रवाई की है। इस संबंध में सीनियर कार्यकारी इंजीनियर तरनजीत सिंह ने बताया कि जगतपुरा, अंब साहिब कॉलोनी और गुरु नानक कॉलोनी में टीम की चेकिंग में 59 बिजली चोरी के मामले सामने आए। मौके पर बिजली चोरी के दौरान इस्तेमाल तारों को हटाकर कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

चेकिंग में यह बात सामने आई है कि बिजली चोरी इलाके के निवासी नौना, दीप एवं संजय मंत्री की ओर से करवाई जाती थी। इसके बदले लोगों से अवैध तौर पर हर महीने पैसे भी एकत्रित किए जाते थे। विभाग ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई के लिए सोहाना पुलिस के पास शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इस तरह की चेकिंग शहर के अलग अलग इलाकों में की जाएगी, ताकि बिजली चोरी को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed