फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   There will not be any problem in the rites of your loved ones, the administration will help, appoint officers for every field, Central helpline will also be started

अपनों के संस्कार में नहीं होगी परेशानी, प्रशासन करेगा मदद, हर क्षेत्र के लिए अधिकारी नियुक्त, सेंट्रल हेल्पलाइन भी शुरू

Sun, 16 May 2021 01:28 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
There will not be any problem in the rites of your loved ones, the administration will help, appoint officers for every field, Central helpline will also be started
मोहाली। जिले के लोगों को इस मुश्किल समय में किसी का अंतिम संस्कार करने में समस्या नहीं आएगी। इसके लिए जिला प्रशासन आगे आया है। प्रशासन ने इसके लिए जहां अधिकारी नियुक्त किए हैं, वहीं सेंट्रल हेल्पलाइन भी शुरू की गई है। यहां फोन कर लोग संस्कार से जुड़ी समस्या बता सकते हैं।
विज्ञापन

डीसी गिरीश दियालन का कहना है कि लोगों की परेशानियों को तुरंत दूर किया जाएगा। कोरोना की वजह से कई लोगों की मौत हो रही है। ऐसे में संस्कार के लिए वेटिंग तक चल रही है। इसी कड़ी में अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। मोहाली क्षेत्र के लिए सुखविंदर सिंह को अधिकारी नियुक्त किया गया है। लोग मोबाइल नंबर 98822-01787 पर कॉल कर समस्या बता सकते हैं। इसके अलावा बलबीर सिंह ढाका (82840-018197) व हरदर्शनजीत सिंह (96460-05032) खरड़, जीरकपुर में वरिदंर सिंह (88552-05032), लालडू में जंग बहादुर (97803-31900), बनूड़ में अशोक कुमार (96288-00004), डेराबस्सी में रिश्व गर्ग (98880-00241), नयागांव में राम गोपाल (97800-21299) व कुराली में शेर सिंह (97800-25188) लोगों की मदद करेंगे। यदि किसी अधिकारी संपर्क नहीं हो रहा हो तो सेंट्रल हेल्पलाइन नंबर 9463775070 पर कॉल की जा सकती है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में अब तक कोरोना से 730 लोगों की मौत हो चुकी है। रोजाना छह से सात लोगों की जान जा रही है। कई बार दिन से 10 से 12 लोग मर रहे हैं। ऐसे में लोगों को संस्कार आदि करने में दिक्कत आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed