फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   There will be no shortage of water in Dhakoli, tubewell will be installed worth rupees 28 lakhs

ढकोली में नहीं होगी पानी की किल्लत, 28 लाख से लगेगा ट्यूबवेल

Sat, 27 Mar 2021 02:10 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
There will be no shortage of water in Dhakoli, tubewell will be installed worth rupees 28 lakhs
जीरकपुर। ढकोली स्थित गुरु नानक कॉलोनी निवासियों को पानी की किल्लत से राहत मिलने वाली है। स्थानीय प्रशासन ने यहां 28 लाख रुपये से ट्यूबवेल लगाने को मंजूरी प्रदान कर दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्यूबवेल लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। यह जानकारी ईओ मुकेश राय ने दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुरु नानक कॉलोनी में 600 से 700 घर बने हुए हैं, जिनमें दो हजार से अधिक लोग रहते हैं। कॉलोनी में पहले कम संख्या में लोग रहते थे, लेकिन अब कॉलोनाइजरों ने एक-एक प्लॉट पर 3-3 मंजिला फ्लैट बना दिए हैं। इसके चलते पानी की मांग में वृद्धि हो गई है। पानी की आपूर्ति करने के लिए कॉलोनी में लगे ट्यूबवेल को 24 घंटे चलाना पड़ रहा है। लगातार चलने की वजह से ट्यूबवेल की मोटर आए दिन खराब हो जाती है। लोगों को पानी के टैंकर मंगवाकर गुजारा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ट्यूबवेल के लिए फंड जारी
गुरु नानक कॉलोनी वासियों को हो रही पानी की किल्लत से निजात दिलाने के लिए अधिकारियों ने क्षेत्र का दौरा किया। कॉलोनी वासियों की आबादी को देखते हुए यहां नया ट्यूबवेल लगाने का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को सौंपा, जिन्होंने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए 28 लाख रुपये के फंड को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु नानक कॉलोनी में नया ट्यूबवेल लगाने के प्रस्ताव को विभाग से मंजूरी मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्यूबवेल लगाने का काम शुरू करवा दिया जाएगा। -मुकेश राय, एमई, जीरकपुर नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed