फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   There will be a time-bound resolution to the problems faced by expatriate Punjabis

Mohali News: प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं का होगा समयबद्ध समाधान

Thu, 25 Jun 2026 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
There will be a time-bound resolution to the problems faced by expatriate Punjabis
मोहाली। पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री रवजोत सिंह ने कहा है कि प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने मोहाली स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में आयोजित ‘एनआरआई मिलनी-2026’ के दौरान यह बात कही। इस कार्यक्रम में मोहाली, रूपनगर, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब जिलों से बड़ी संख्या में प्रवासी पंजाबी शामिल हुए। रवजोत सिंह ने बताया कि जनवरी 2022 से मई 2026 तक एनआरआई विभाग को कुल 26,828 शिकायतें मिलीं। इनमें से 25,870 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। इस अवधि में 1,187 एफआईआर दर्ज की गईं और 1,451 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि ये आंकड़े सरकार की गंभीरता और जवाबदेही दर्शाते हैं। अधिकांश शिकायतें संपत्ति विवाद, जमीनों पर अवैध कब्जे और वैवाहिक मामलों से संबंधित थीं। सरकार ऐसे मामलों के त्वरित समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

कनाडा में फर्जी दस्तावेज पर चिंता
कनाडा में कॉन्ट्रैक्ट मैरिज और फर्जी दस्तावेज के जरिये वर्क परमिट या पीआर हासिल करने के मामलों पर रवजोत सिंह ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है। पंजाब सरकार इस संबंध में केंद्र सरकार के समक्ष अपना पक्ष मजबूती से रखेगी। इसका उद्देश्य ऐसे मामलों का स्थायी समाधान निकालना है। उन्होंने प्रवासी पंजाबियों को आश्वस्त किया कि शिकायतों के समाधान में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। प्रत्येक मामले की नियमित निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed