फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   There was no electricity throughout the night, when the morning came the high voltage destroyed equipment worth lakhs.

Mohali News: रात भर बिजली गुल, सुबह आई तो हाई वोल्टेज ने फूंक डाले लाखों के उपकरण

Thu, 23 May 2024 05:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
There was no electricity throughout the night, when the morning came the high voltage destroyed equipment worth lakhs.
जीरकपुर। बिजली के हाईवोल्टेज ने बलटाना में कई लोगों के लाखों के उपकरण फूंक डाले। जीरकपुर के बलटाना क्षेत्र में मंगलवार रात 9:00 बजे से बिजली बंद हो गई थी। इसके बाद पूरी रात बिजली नहीं आई और लोगों को गर्मी के मौसम में परेशान होना पड़ा। बिजली न आने से घरों में पीने के पानी की भी समस्या रही। बुधवार को सुबह के समय जब क्षेत्र में बिजली आई तो वह बहुत हाई वोल्टेज में आई। इस कारण लोगों के घरों तथा दुकानों के बिजली उपकरण जल गए और लोगों का लाखों रुपए का नुकसान हो गया। बिजली की हाई वोल्टेज आने से मॉडर्न एंक्लेव निवासी राम भज गर्ग का डेढ़ टन का ए सी, 3 एलईडी बल्ब, एक ट्यूब और फ्रिज खराब हो गया, धर्मचंद का दुकान का ट्यूब और पंखा जल गया, इसी तरह अन्य लोगों के फ्रिज, एसी, इनवर्टर, कूलर, पंखे, ट्यूबलाइट तथा अन्य उपकरण जल गए।
विज्ञापन

इस क्षेत्र में समूह दुकानदारों ने मिलकर बाल्टन की मेन मार्केट में एक वाटर कूलर लगवाया था, वह भी अधिक वोल्टेज आने से खराब हो गया और क्षेत्र के दुकानदार एक-एक बूंद पीने के पानी को तरसते दिखाई दिए। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली जाने के बाद उन्होंने विभाग के अधिकारियों को शिकायत दर्ज करवाने के लिए अलग-अलग नंबरों से 80 से अधिक फोन काल किए। लेकिन, किसी भी बिजली विभाग के अधिकारी ने उनका फोन नहीं उठाया। जब सुबह के समय बिजली आई तो लोगों का लाखों रुपए का नुकसान हो गया।
विज्ञापन


इस संबंध में और अधिक जानकारी लेने के लिए जब बिजली विभाग के कार्यकारी इंजीनियर को फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed