फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   There was a stream of Quit India movement in Mohali, slogan was written on every milestone

Mohali News: जिले में थी भारत छोड़ो आंदोलन की धारा, हर मील के पत्थर पर लिखा था नारा

Mon, 02 Oct 2023 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
There was a stream of Quit India movement in Mohali, slogan was written on every milestone
मोहाली। देश में दो अक्तूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। महात्मा गांधी एक महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और राजनेता थे जिन्होंने देश की आजादी के लिए देश के हर एक कोने में आंदोलन चलाए। 1942 में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ शुरू हुआ भारत छोड़ो आंदोलन एक देशव्यापी आंदोलन बना। इसके बाद देश के लोगों की मेहनत रंग लाई और देश आजाद हुआ। भारत छोड़ो आंदोलन के समय मोहाली से रोपड़ को जाने वाली मुख्य सड़क के हर एक मील के पत्थर पर शब्द ‘भारत छोड़ो लिखा’ गया था जिससे सड़क के आसपास पड़ते गांवों के लोगों ने आंदोलन में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। खरड़ के लोगों का कहना है कि उनके बुजुर्गों ने आंदोलन में हिस्सा लिया था और उन्हें इस बात पर गर्व है। रोपड़ कस्बे के गांधी चौक का गौरवशाली इतिहास भी है जहां महात्मा गांधी के कहने पर भारत की आजादी के लिए कुछ क्रांतिकारी एकत्रित हुए थे और लोगों ने यहां विदेशी कपड़े और वस्तुओं की होली जलाई थी। इसके बाद से इस चौक को गांधी चौक बाजार के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन



कोट्स.....
रोपड़ गजेटियर से यह जानकारी हासिल हो पाई। आजकल लोग इतिहास भूलते जा रहे हैं। लोगों को अपने इलाके का इतिहास पता होना चाहिए। मोहाली और रोपड़ पुराने समय से देश की आजादी के लिए चलाए गए आंदोलन का हिस्सा रहे हैं लेकिन इस बारे में अब लोग ज्यादातर भूल गए हैं। साथ ही लोगों में मौखिक इतिहास की प्राचीन परंपरा रही जिसके तहत ज्ञान, जानकारी और इतिहास मौखिक रूप से एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को सौंपा जा रहा है। इस बारे में भी किताबों में ज्यादा जानकारी नहीं है। - निष्ठा त्रिपाठी, एसोसिएट प्रोफेसर इतिहास, फेज-6 कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed