{"_id":"68d06429904871f6c407223a","slug":"there-is-a-severe-shortage-of-dap-fertilizer-in-laldu-and-handesara-causing-distress-to-farmers-mohali-news-c-71-1-spkl1025-133734-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: लालड़ू व हंडेसरा में डीएपी खाद की भारी कमी, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: लालड़ू व हंडेसरा में डीएपी खाद की भारी कमी, किसान परेशान
विज्ञापन
लालड़ू। लालड़ू और हंडेसरा क्षेत्रों में डीएपी खाद की गंभीर कमी को लेकर भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की बैठक जसविंदर सिंह टिवाना के नेतृत्व में आयोजित हुई। किसानों ने बताया कि लगभग 50 गांवों को सेवित 7 सोसायटियों में डीएपी खाद पूरी तरह से खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि गेहूं की बिजाई से पहले आलू व अन्य सब्जियों की खेती के लिए खाद की तत्काल आवश्यकता है। अगर समय पर बिजाई न हुई तो फसल की पैदावार प्रभावित होगी।
किसान नेता जसविंदर सिंह टिवाना ने कहा कि पिछले दो सालों से टिवाना सोसायटी में एक भी बैग डीएपी नहीं आया है। बाढ़ के कारण जमीन की उपजाऊ परत नष्ट हो चुकी है, ऐसे में खाद न मिलने से किसानों की समस्याएँ और बढ़ गई हैं। उन्होंने पंजाब सरकार से तत्काल केंद्र सरकार से बात करके डीएपी खाद उपलब्ध कराने की मांग की। सोसायटी सचिव ज्ञान सिंह ने कहा कि जैसे ही खाद आएगी, किसानों को तुरंत उपलब्ध करवा दी जाएगी। संवाद